Johar Live Desk : पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन पीआईए (PIA) को प्राइवेट कर दिया गया है। इसे आरिफ हबीब ग्रुप ने 135 अरब रुपये में खरीद लिया। एयरलाइन की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी की नीलामी इस्लामाबाद में आयोजित की गई, जिसमें लकी सीमेंट और एयरब्लू जैसी कंपनियों ने भी भाग लिया।
नीलामी में आरिफ हबीब ग्रुप ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर एयरलाइन जीत ली। लकी सीमेंट ने 105.5 अरब रुपये और एयरब्लू ने 26.5 अरब रुपये की बोली लगाई थी। शुरुआती रेफरेंस प्राइस 100 अरब रुपये था। सरकार के नियमों के अनुसार, आरिफ हबीब को अब शेष 25 प्रतिशत शेयर खरीदने के लिए 90 दिन का समय मिलेगा। नीलामी से मिलने वाली राशि का 92.5 प्रतिशत एयरलाइन में निवेश और बाकी 7.5 प्रतिशत सरकार को मिलेगा। नए निवेशक को अगले पांच सालों में 80 अरब रुपये का अतिरिक्त निवेश भी करना होगा।
पीआईए कभी दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन थी, लेकिन वर्षों के मिसमैनेजमेंट और वित्तीय संकट के कारण इसकी सेवा और प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। इस प्राइवेटाइजेशन को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए नीलामी का लाइव प्रसारण किया गया। पीएम शहबाज शरीफ ने इस प्रक्रिया की तारीफ की और इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रांज़ैक्शन बताया।
Also Read : बिहार के 14 साल के क्रिकेट स्टार ने बनाया नया कीर्तिमान


