Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»कई महीनों से बन रही सड़क अब तक अधूरी, बारिश हुई और…
    ट्रेंडिंग

    कई महीनों से बन रही सड़क अब तक अधूरी, बारिश हुई और…

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2025Updated:April 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    और
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Araria : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत फारबिसगंज हवाई अड्डा गेट से अमहारा-खवासपुर-मुड़बल्ला NH-27 तक सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्य जारी है. पिछले कई महीनों से सड़क निर्माण के कार्य चल रहा है. लेकिन सड़क निर्माण कार्य में लगे संवेदक और एजेंसी की लापरवाही के कारण अमहारा बाजार में सड़क का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

    गुरुवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव के कारण एक व्यक्ति बेतरह जख्मी हो गया. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अमहारा बाजार में कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी और घटिया गुणवत्ता पर नाराजगी जताई. इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया की संवेदक के कथित मनमानी के कारण इस सड़क का निर्माण कार्य महिनों से चल रहा है. आधा-अधूरा कार्य के कारण हमेशा दुर्घटनाएं होती है.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदक की मनमानी और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है और जगह-जगह बनाए गए अनियोजित ब्रेकर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं. यह सड़क मार्ग फारबिसगंज प्रखंड के दर्जनभर पंचायतों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है, लेकिन अधूरी और जर्जर सड़क के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

    विरोध प्रदर्शन में स्थानीय निवासी जीतेंद्र साह, पप्पू गुप्ता, चंदन सिंह, गोपाल साह, घनश्याम पाटवा, अमित ठाकुर, संतोष मंडल, इस्माइल, नरेश चौधरी, सुनील बंसल, अजय मंडल, अरुण थंडार, विजय ठाकुर, पंचम चौधरी, रामनाथ पटवा और दिलीप चौधरी समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

    Also Read : BREAKING : अनिल टाइगर की हत्या की प्लानिंग बनी कोलकाता में, 10 एकड़ जमीन बना काल

    Also Read : झारखंड की 26 ट्रेनें 15 दिन तक रहेंगी रद्द

    Amhara Bazaar Amhara-Khwaspur-Mudballa NH-27 contractor negligence Forbesganj Airport one person injured Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana road construction agency villagers blocked road in protest waterlogging अमहारा बाजार अमहारा-खवासपुर-मुड़बल्ला NH-27 एक व्यक्ति घायल ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन जलजमाव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फारबिसगंज हवाई अड्डा सड़क निर्माण एजेंसी संवेदक लापरवाही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगर्मियों में नींबू पानी पीना है बेहद जरूरी, इस समय पीने से शरीर को मिलेंगे 8 फायदे…
    Next Article बाबा साहब की जयंती पर कांग्रेस करेगी BJP की नीतियों का विरोध

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में कमर्शियल पायलट बनने का सपना हुआ साकार, 15 छात्रों की ट्रेनिंग शुरू; 34.31 लाख रुपये होगी फीस

    June 14, 2026
    क्राइम

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कमर्शियल पायलट बनने का सपना हुआ साकार, 15 छात्रों की ट्रेनिंग शुरू; 34.31 लाख रुपये होगी फीस

    June 14, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.