Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»फिर से बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, इन नए लक्षणों को न करें नजरअंदाज
    Uncategorized

    फिर से बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, इन नए लक्षणों को न करें नजरअंदाज

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 10, 2025Updated:June 10, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोरोना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : पिछले कुछ हफ्तों में भारत सहित एशिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि भारत में अभी कोई बड़ी लहर नहीं आई है, लेकिन कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बस उसकी मौजूदगी अब पहले से कहीं ज्यादा सूक्ष्म हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के 10 जून को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 324 नए मामले मिलने के कारण एक्टिव मामलों की संख्या 6815 हो गई है. ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट JN.1 के अलावा भारत में और भी नए वैरिएंट मौजूद हैं जो कि संक्रमण में वृद्धि का कारण हैं. भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक, भारत में अब तक नए उभरते XFG वैरिएंट के भी 163 मामले पाए गए हैं.

    फिर क्यों फैल रहा है COVID-19?

    1. घटती इम्युनिटी

    2021–22 के दौरान जिन लोगों को वैक्सीन लगी थी, उनमें से कई ने अब तक बूस्टर डोज नहीं ली है. समय के साथ वैक्सीन या संक्रमण से बनी इम्युनिटी कम होती जाती है. यही वजह है कि अब कई लोग फिर से संक्रमण के प्रति संवेदनशील हो गए हैं.

    2. नए वेरिएंट और मौसम की भूमिका

    कोरोना वायरस लगातार म्यूटेट (बदलाव) करता रहता है. कुछ नए वेरिएंट ज्यादा तेजी से फैल सकते हैं या शरीर की इम्युनिटी को चकमा दे सकते हैं. हैरानी की बात यह है कि अब यह गर्मियों में भी फैल रहा है, जबकि पहले यह सर्दियों या बदलते मौसम में ज्यादा सक्रिय होता था.

    कोविड-19 के बदले हुए लक्षण क्या हैं?

    अब कोरोना के लक्षण पहले जैसे नहीं हैं. डॉ. प्रीति काबरा के अनुसार, ये लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे हैं, लेकिन कुछ संकेत अलग और अहम हैं:

    • हल्का बुखार या बिल्कुल बुखार न होना.
    • सूखी या गीली खांसी जो बनी रहती है.
    • अचानक थकावट या शरीर में दर्द.
    • सिरदर्द या साइनस में दबाव.
    • गले में खराश जो लंबे समय तक बनी रहे.
    • नाक बंद होना या बहना (अब यह आम हो गया है)
    • सांस फूलना.
    • उल्टी, मिचली या दस्त जैसे पेट से जुड़ी समस्याएं.
    • स्वाद या गंध में बदलाव. (अब कम आम है, लेकिन अभी भी देखा जा रहा है)

    क्यों जरूरी है सतर्कता?

    इन लक्षणों में से कई लक्षण डेंगू, फ्लू या एलर्जी जैसे अन्य रोगों से मिलते-जुलते हो सकते हैं. इसलिए भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं या पहले से बीमार लोगों के लिए टेस्ट कराना जरूरी है, ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके.

    कोविड-19 भले ही उतनी खतरनाक लहर की शक्ल में वापस न आया हो, लेकिन उसका फिर से फैलना यह बताता है कि हमें अब भी सावधान रहना होगा. मास्क पहनना, हाथ धोना, भीड़ से बचना ये सब अब भी उतने ही जरूरी हैं जितने महामारी के शुरुआती दौर में थे.

    Also Read : शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, निफ्टी और सेंसेक्स में तेजी 

    active cases Asia Awareness coronavirus covid-19 Health ministry India INSACOG JN.1 Omicron Rising Cases XFG variant XFG वैरिएंट एक्टिव मामले एशिया ओमिक्रॉन कोरोना वायरस कोविड-19 जागरूकता भारत मामले बढ़े स्वास्थ्य मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेला से पूर्व शिवगंगा के पास अस्थायी दुकानों में लगी भीषण आग, बड़े नुकसान की आशंका
    Next Article हजारीबाग में केक और पटाखा दुकान में लगी भयंकर आ’ग… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.