Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार बोर्ड 12वीं आंसर-की जारी होते ही बढ़ी हलचल, रिजल्ट डेट को लेकर चर्चा तेज
    बिहार

    बिहार बोर्ड 12वीं आंसर-की जारी होते ही बढ़ी हलचल, रिजल्ट डेट को लेकर चर्चा तेज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परीक्षा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने इंटर वार्षिक (थ्योरी) परीक्षा 2026 के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार अब अगले पड़ाव पर पहुंच गया है। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल- सभी स्ट्रीम के बहुविकल्पीय प्रश्नों की उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अब छात्र अपने जवाब मिलाकर अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके कितने नंबर बन सकते हैं।

    वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

    छात्र biharboardonline.com या objection.biharboardonline.com पर जाकर संबंधित विषय की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी सवाल या उसके जवाब पर आपत्ति है, तो 6 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है। आपत्ति दर्ज करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर जरूरी है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि तय समय के बाद भेजी गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं होगा।

    विशेषज्ञ करेंगे आपत्तियों की जांच

    बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। अगर किसी उत्तर में गलती पाई जाती है, तो संशोधित आंसर-की जारी की जाएगी। यानी छात्रों को निष्पक्ष मूल्यांकन का भरोसा दिया गया है।

    ऑब्जेक्टिव सवालों का रहा बड़ा रोल

    इस बार इंटर परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का काफी महत्व रहा। कुल अंकों का 50 प्रतिशत हिस्सा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित था।
    छात्रों ने इन सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर दिए थे। ऐसे में आंसर-की जारी होने से अब वे अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

    कॉपियों की जांच भी शुरू

    इधर राज्य के अलग-अलग जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम भी शुरू हो चुका है।

    मुजफ्फरपुर में 5 मूल्यांकन केंद्र

    मुजफ्फरपुर जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन करीब 6 प्रतिशत कॉपियों की जांच हुई, लेकिन डाटा एंट्री सिर्फ 1 प्रतिशत तक ही हो पाई।

    • चैपमैन केंद्र: अंग्रेजी, उर्दू और साइकोलॉजी की 58,850 कॉपियां पहुंचीं। पहले दिन 3,072 कॉपियां जांची गईं, लेकिन डाटा एंट्री शुरू नहीं हो सकी।

    • जिला स्कूल केंद्र: हिंदी की 56,171 कॉपियों में से करीब 3 प्रतिशत की जांच हुई और ज्यादातर की डाटा एंट्री भी कर दी गई।

    • डीएन हाईस्कूल: बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ और कंप्यूटर साइंस की 55,130 कॉपियां आईं। लगभग 3 प्रतिशत जांच हुई, पर डाटा एंट्री शुरू नहीं हो पाई।

    • मारवाड़ी हाईस्कूल: अकाउंट, फिलॉसफी, हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स की 512 कॉपियां जांची गईं और सभी की एंट्री पूरी कर ली गई।

    • मुखर्जी सेमिनरी स्कूल: भूगोल और होम साइंस की करीब 3 प्रतिशत कॉपियों की जांच हुई।

    कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

    इस साल इंटर परीक्षा में 13,17,846 छात्र पंजीकृत हैं। वहीं मैट्रिक परीक्षा में 15,12,963 छात्र शामिल हुए हैं। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड देश में सबसे पहले मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। संभावना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और onlinebseb.in पर देख सकेंगे।

    अब किस बात का इंतजार?

    फिलहाल छात्रों की नजर दो अहम बातों पर टिकी है- आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख और कॉपियों की जांच की रफ्तार। जब तक आपत्तियों का निपटारा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक अंतिम रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्ते परीक्षार्थियों के लिए काफी अहम साबित होने वाले हैं।

    Also Read : परीक्षा में टॉप करना है? अपनाएं ये 5 चाणक्य नीतियां और बनाएं विद्यार्थी जीवन सफल

    12th Answer Key 12th Result Date Bihar Board Bihar Board Answer Key Bihar Board Result BSEB copy checking Evaluation Process Inter Exam 2026 Matric Result 2026 Objection Window omr sheet
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपरीक्षा में टॉप करना है? अपनाएं ये 5 चाणक्य नीतियां और बनाएं विद्यार्थी जीवन सफल
    Next Article बुंडू में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली युवक की जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.