Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»इस हाल में मिला कैदी, देखकर उड़ गये सबके होश
    क्राइम

    इस हाल में मिला कैदी, देखकर उड़ गये सबके होश

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Araria : अररिया जेल में बंद कैदी की अचानक मौत हो जाने से बवाल मच गया. सदर अस्पताल में शव लेने आए परिजनों ने आज यानी शनिवार को जमकर हंगामा मचाया. मृतक की शिनाख्त पलासी थाना क्षेत्र के बांसर गांव शोहराब के तौर पर की गई है. परिजनों ने जेल प्रशासन पर कैदी की पिटाई कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. परिजनों के हंगामे को देखते हुए सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. हंगामे की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने परिजनों को मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.

    मिली जानकारी के अनुसार एक पुराने ठगी के मामले में 17 अप्रैल को शोहराब को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था. रात में उसे दो बजे सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. लेकिन रात में ही ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सुबह में जब रिश्तेदारों और परिजनों को मौत की जानकारी मिली तो सदर अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया और जेल प्रशासन पर निर्मातापूर्वक पिटाई कर हत्या कर देने का आरोप लगाया. मृतक के शरीर में कई जगह जख्म के निशान हैं. परिजनों का कहना है कि उनके मुख और कान से भी खून निकला हुआ है. उन्होंने यह भी आरोप लगया कि जेल में ही उनकी हत्या कर दी गई और मरा हुआ सदर अस्पताल लाया गया था. हालांकि जेल अधीक्षक ने टॉयलेट रुम में कैदी के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की बात कही है.

    परिजन मो.शाहिद खान ने बताया कि शोहराब की गिरफ्तारी 17 अप्रैल को पलासी थाना पुलिस के द्वारा की गई थी. उनकी गिरफ्तारी ठगी के एक मामले में की गई थी, जबकि आरोप लगाने वाले को पैसे भी दे दिए गए. उन्होंने बताया कि सुबह में शोहराब के मौत की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे तो पाया कि शोहराब के नाक और मुंह से खून निकला हुआ था और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे. उन्होंने जेल में शोहराब की पिटाई कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.

    सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि कैदी की मौत जेल में ही हुई है. वरीय अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है. न्यायिक प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट के समाने शव का पोस्टमार्टम वीडियो रिकार्डिंग के साथ किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है.

    Also Read : “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में अगर हिम्मत है तो…”, क्या पोस्ट कर गये बाबूलाल मरांडी… देखें

    action against culprits Araria Araria jail Araria news Bansar village Bihar jail incident Bihar news demand for investigation family protest inmate death Jail Administration murder allegations Nagar police station Palasi police station Police Deployment prisoner beaten to death prisoner dies in jail Sadar Hospital SDPO Rampukar Singh SDPO रामपुकार सिंह Shohrab अररिया अररिया जेल अररिया समाचार कैदी की पिटाई कैदी की मौत जांच की मांग जेल प्रशासन जेल में मौत दोषियों पर कार्रवाई नगर थाना पुलिस परिजनों का हंगामा पलासी थाना पुलिस तैनाती बांसर गांव बिहार जेल घटना बिहार न्यूज शोहराब सदर अस्पताल हत्या का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्षतिग्रस्त बाइक के साथ दो युवक का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article CM-SOE की छात्राओं ने देखा वायु सेना का पराक्रम, कहा- एक दिन हम भी बढ़ाएंगे देश का मान

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.