Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाकुंभ के सेक्टर 22 में नहीं लगी थी आग, कहां लगी… बता गयी पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    महाकुंभ के सेक्टर 22 में नहीं लगी थी आग, कहां लगी… बता गयी पुलिस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Prayagraj : महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गयी। इस बार आग महाकुंभ के मेला क्षेत्र से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर बने कुछ टेंट में लगी। यह इलाका चमनगंज चौकी क्षेत्र में पड़ता है। पुलिस-प्रशासन से मिली जीनकारी के अनुसार ये सारे टेंट प्राइवेट थे। उक्त जगह पर बिना परमिशन के लगाये गये थे। वहीं, अप्रोच रोड भी पतली है, जिस चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को स्पॉट पर पहुंचने में थोड़ा वक्त लग गया। पुलिस के एक आला अधिकारी ने वीडियो जारी कर बताया कि दिन में सोशल मीडिया पर खबर और वीडियो वायरल हुई कि महाकुंभ के सेक्टर 22 के टेंट में आग लग गयी है। यह जानकारी पूरी तरह से गलत है। आज लगी जरूर, पर मेला क्षेत्र से छह किलोमीटर दूर। उस पर भी काबू पा लिया गया। अगलगी के वक्त वहां कोई भी शख्स नहीं था, जिस कारण किसी भी तरह की जान की क्षति नहीं हुयी। इस जानकारी को लेकर Fire&emergency Mahakumbh2025 के आधिकारिक X हैंडल @Firekumbh2025 पर पोस्ट शयर किया गया है।

    इस पोस्ट में कहा गया है, “सोशल मीडिया पर एक वीडियो गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र मे सेक्टर 22 मे आग लग गई जो की भ्रामक हैं आज दिनांक 30 जनवरी 2025, दोपहर लगभग 02:00 बजे, कुम्भ मेला क्षेत्र से लगभग 06 किलोमीटर दूर एक प्राइवेट टेंट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा (@fireserviceup) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया। इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, टेंट में रखा कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग की तत्परता और कुशल रणनीति के कारण आग को तेजी से बुझा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान की संभावना टल गई।”

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र मे सेक्टर 22 मे आग लग गई जो की भ्रामक हैं आज दिनांक 30 जनवरी 2025, दोपहर लगभग 02:00 बजे, कुम्भ मेला क्षेत्र से लगभग 06 किलोमीटर दूर एक प्राइवेट टेंट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते pic.twitter.com/C2chIvix6r

    — Fire&emergency Mahakumbh2025 (@Firekumbh2025) January 30, 2025

    Also Read : जुआ के अड्डे पर रामगढ़ पुलिस ने मारा छापा, तीन गिरफ्तार

    police told where it started There was no fire in Sector 22 of Maha Kumbh कहां लगी... बता गयी पुलिस महाकुंभ के सेक्टर 22 में नहीं लगी थी आग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में 32738 स्टूडेंट्स को मिलेगा स्कॉलरशिप
    Next Article मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, बोकारो डीसी विजया जाधव ने किया खुलासा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.