Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, बोकारो डीसी विजया जाधव ने किया खुलासा
    झारखंड

    मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, बोकारो डीसी विजया जाधव ने किया खुलासा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2025Updated:January 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के भौतिक सत्यापन में एक और मामला चौंकाने वाला सामने आया है। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन के क्रम में एक ही बैंक खाता का नंबर दर्ज कर अलग – अलग नाम से अलग – अलग प्रखंडों (49 बार चंदनकियारी, 20 बार कसमार, 12 बार बेरमो, 07 बार गोमिया, 02 -02 बार चास/नावाडीह एवं 1-1 बार चास नगर निगम/चंद्रपुरा प्रखंड ) से कुल 94 बार आवेदन किया गया है। जांच क्रम में यह पता चला है कि बैंक खाता इंडसइंड बैंक से संबंधित है। यह सभी आवेदन राज्य के पलामू जिले एवं बिहार राज्य के किसनगंज स्थित सीएससी संचालक द्वारा किया गया है। कुल तीन कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा इन आवेदनों को अलग – अलग नाम से किया गया है, जिनका सीएससी आइडी क्रमशः 243621130028 (आपरेटर, वीएलई नाम – विक्कु कुमार रवि, पैरेंट आइडी नाम – उपेंद्र प्रसाद, मोबाइल सं. – 8873482243 – जिला पलामू), 542316220013 (मास्टर, वीएलई नाम – सुमित कुमार, पैरेंट आइडी नाम – सुमित कुमार, मोबाइल सं. – 9122397271 – जिला पलामू) एवं 423664770011 (मास्टर, वीएलई नाम – फरयाद आलम, पैरेंट आइडी नाम – फरयाद आलम, जिला – किसनगंज, बिहार) है। 

    सत्यापन क्रम में यह स्पष्ट हुआ है कि बैंक खाता संख्या 100253493007, जिसके खाता धारक का नाम सुफनी खातुन है, पता – मोतिविट्टा, कांटी, झारगांव, उत्तर दिनाजपुर, राज्य- पश्चिम बंगाल है। इस खाता का इस्तेमाल कुल 94 बार अलग – अलग नाम से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया गया है। इस दौरान दर्ज राशन कार्ड का संख्या भी फर्जी अंकित है, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच के क्रम में इसकी पुष्टी की है। वहीं, सभी नामों के उप नाम में मुर्मू, हांसदा, मंडल शब्द जोड़ा गया है। 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2024 को एक ही साथ कई बार आवेदन किया गया है।

    उपायुक्त मंईयां ने खाता धारक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

    स्वीकृति के क्रम में कई आवेदनों को बीडीओ/सीओ स्तर से स्वीकृत भी किया गया है। लेकिन, उपायुक्त के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा द्वारा एक से ज्यादा बार इंट्री एक ही खाता का संविक्षा के बाद राशि हस्तांतरित करने की स्वीकृति पर रोक लगाएं जाने के कारण राशि का हस्तांतरण खातों में नहीं किया गया ।

    उधर, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) सत्यापन क्रम में जिले में ऐसे कुल 11,200 डुप्लीकेट आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसका पुनः एक बार आंगनबाड़ी कर्मियों से भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जिसके बाद संबंधितों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    जानकारी हो कि, बुधवार को भी सत्यापन के क्रम में 95 बार एक ही बैंक खाता नंबर दर्ज कर अलग – अलग नाम से आवेदन करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें बैंक खाता संख्या 100253387047, जिसके खाता धारक का नाम यूसुफ है, पता – पतागोड़ा, बड़ाखांती, उत्तर दिनाजपुर, राज्य- पश्चिम बंगाल था।

    Read also: कुंभ के रास्ते पर झारखंड पुलिस करेगी निगरानी, यूपी प्रशासन ने किया संपर्क

    jharkhand Jharkhand news maiya sammman yojana News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ के सेक्टर 22 में नहीं लगी थी आग, कहां लगी… बता गयी पुलिस
    Next Article भ्रूण हत्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निकाला कैंडल मार्च, लोगों को किया जागरूक

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.