Jamshedpur : बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने बर्मामाइंस में कंपनी गेट का घेराव करने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में समिति ने अपना फैसला बदल लिया। रविवार से शुरू होने वाला आंदोलन फिलहाल टाल दिया गया है। कंपनी गेट का घेराव करने के बजाय समिति ने एक सभा का आयोजन किया।
सभा में कम संख्या में लोग पहुंचे, जिससे आंदोलन कमजोर नजर आया। समिति के नेता रामबाबू तिवारी ने बताया कि जिला उपायुक्त (डीसी) ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है और 10 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसी कारण घेराव का कार्यक्रम नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि अगर 10 दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

बताया जाता है कि बर्मामाइंस में टाटानगर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर अक्सर भारी जाम लगता है। सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहने से लोगों को परेशानी होती है। वहीं ईस्ट प्लांट बस्ती के लोगों का आरोप है कि कंपनी से फैलने वाला प्रदूषण उनके घरों तक पहुंच रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर समिति ने आंदोलन की घोषणा की थी।
Also Read : राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने संभाला मोर्चा


