Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»“स्पर्श” स्पा का संचालक देह व्यापार के लिए बनाता था दबाव, युवती ने पुलिस के समक्ष किया खुलासा
    क्राइम

    “स्पर्श” स्पा का संचालक देह व्यापार के लिए बनाता था दबाव, युवती ने पुलिस के समक्ष किया खुलासा

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2024Updated:October 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : हरमू रोड में “स्पर्श” स्पा से कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती ने सुखदेवनगर पुलिस के समक्ष कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं. युवती ने पुलिस को स्पष्ट कहा है कि स्पा संचालक संतन कुमार गुप्ता और मनीष कुमार वर्णवाल ग्राहकों से जबरन देह व्यापार करवाने के लिए दबाव बनाता था. स्पा में उसके अलावा एक और युवती थी. पीड़ित युवती ने कई बार इसका विरोध भी किया था. लेकिन, दोनों संचालक देह व्यापार नहीं करने पर मासिक पैसा नहीं देने को लेकर डराते-धमकाते थे. सुखदेवनगर पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर दोनों स्पा संचालक संतन कुमार गुप्ता और मनीष कुमार वर्णवाल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.

    15 हजार मासिक वेतन पर बिहार से बुलाया था युवती को

    स्पा संचालक संतन कुमार गुप्ता और मनीष कुमार वर्णवाल ने पीड़ित युवती को बिहार से झारखंड स्पा सेंटर में काम करने के लिए बुलाया था. इसके एवज में युवती को 15 हजार रुपए प्रति माह देने की बात हुई थी. युवती स्पा सेंटर में काम करना शुरू कर दी. हालांकि, कुछ दिनों के बाद युवती को ग्राहकों से देह व्यापार करने को लेकर प्रेशर मिलने लगा. यह प्रेशर स्पा सेंटर का संचालक दे रहा था. घटना से कुछ घंटे पूर्व उसे स्पा सेंटर में बंद करके सभी लोग फरार हो गए थे.

    Also Read: रांची को मिला पहला फ्लाई ओवर, जाम से लोगों को मिलेगी निजात

    Bihar case Fir jharkhand Johar Live Manish Kumar Barnwal Monthly Salary police pressure Prostitution Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Santan Kumar Gupta Shocking Disclosure Spa suicide Sukhdevnagar Today News Touch Young woman आत्महत्या चौंकाने वाला खुलासा जोहार लाइव झारखंड टूडे न्यूज देह व्यापार पुलिस प्राथमिकी प्रेशर बिहार मनीष कुमार वर्णवाल मामला मासिक वेतन युवती रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज संतान कुमार गुप्ता सुखदेवनगर स्पर्श स्पा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुबई के अधिवेशन में शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे डॉ. पृथ्वीराज नायक
    Next Article कोनार नदी से 60 वर्षीय व्यक्ति का श’व बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    Latest Posts

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.