Chaibasa : चाईबासा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीदारु जंगल के पास 30 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात 25 वर्षीय महिला का शव मिला। शव अर्द्धनग्न अवस्था में और पुआल से ढका हुआ था। घटना की सूचना खेत के मालिक जय किशन होनहागा ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर दी। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना ने मामले में प्राथमिकी संख्या 210/2025 दर्ज की। मृतिका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय समाचार पत्रों और C.I.G प्रकाशन में इसकी जानकारी प्रकाशित की गई।
हत्या का आरोपी गिरफ्तार :
चाईबासा SP के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान आरोपी प्रधान पुरती उर्फ पल्टु (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की और बताया कि उसने पहले महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, फिर गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की।

जप्त सामान :
मृतिका का मोबाइल फोन, मृतिका की लाल रंग की स्कूटी (रजि. सं. JH06L-7980), आरोपी का मोबाइल फोन और घटनाकारित में प्रयुक्त खून लगा पत्थर।
विशेष टीम के सदस्य
मामले की जांच के लिए विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था, जिसमें बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा; विनोद कुमार, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना; मिथुन कुमार, मुफ्फसिल थाना; अरविंद कुमार शर्मा, मुफ्फसिल थाना; और नागेन्द्र, मुफ्फसिल थाना एवं थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस ने मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Also Read : नगर कीर्तन, अखंड पाठ और लंगर के साथ घाटशिला में मनाया जा रहा प्रकाश पर्व

