Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»माघ मेला का असर : फरवरी तक प्रयागराज स्टेशन पर नहीं रुकेंगी कई अहम ट्रेनें
    झारखंड

    माघ मेला का असर : फरवरी तक प्रयागराज स्टेशन पर नहीं रुकेंगी कई अहम ट्रेनें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2026Updated:January 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेनों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के मद्देनज़र रेलवे ने कई अहम ट्रेनों के ठहराव और मार्ग में अस्थायी बदलाव किए हैं। भारी श्रद्धालुओं की भीड़ और स्टेशन पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया। इस बदलाव के तहत धनबाद, कोडरमा और गया जंक्शन होकर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अब मध्य फरवरी तक प्रयागराज स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

    राजधानी और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव बदला

    हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का प्रयागराज में ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है। अब ये ट्रेनें प्रयागराज के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेंगी। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यह बदलाव लागू हो चुका है और यह ट्रेन कुल 47 दिनों तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी। वहीं हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अलग-अलग तिथियों में कुल 13 दिन सूबेदारगंज में ठहरेगी।

    साप्ताहिक ट्रेनों का मार्ग बदला

    बोकारो, गोमो और कोडरमा होकर चलने वाली रांची-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस भी माघ मेले के दौरान वाराणसी और प्रयागराज नहीं जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी।

    प्रमुख बदलावों की जानकारी

    • बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस (12324) : 3 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रयागराज में ठहराव नहीं।
    • हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) : 1 जनवरी से 16 फरवरी तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी।
    • नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (12302) : 2 जनवरी से 17 फरवरी तक प्रयागराज में ठहराव नहीं।
    • हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस (12323) : 2 जनवरी से 13 फरवरी तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी।

    साप्ताहिक ट्रेनें डायवर्जन मार्ग से चलेंगी

    • लोकमान्य तिलक-रांची (18610) : 2 जनवरी से 13 फरवरी तक वाराणसी और प्रयागराज के बजाय माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और डीडीयू जंक्शन से गुजरेगी।
    • रांची-लोकमान्य तिलक (18609) : 7 जनवरी से 11 फरवरी तक डीडीयू जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी और माणिकपुर के रास्ते चलेगी।

    माघ मेले के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते हैं, इसलिए मध्य फरवरी तक प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीट उपलब्धता मुश्किल हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अग्रिम बुकिंग और वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दी है।

    Also Read : चाईबासा में खेत में मिली अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    Due to the Magh Mela the stoppage and routes of some trains have been changed in Prayagraj. माघ मेले के कारण प्रयागराज में कुछ ट्रेनों का ठहराव और मार्ग बदला गया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआबरू लूटने का किया विरोध तो कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article हजारीबाग महिला थाने में नर्स ने खाया जहर, फिर क्या हुआ… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    Latest Posts

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.