Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»26 दलों के नेता के साथ विपक्षी एकता की हो रही बैठक, इन 6 मुद्दों पर होगी चर्चा
    देश

    26 दलों के नेता के साथ विपक्षी एकता की हो रही बैठक, इन 6 मुद्दों पर होगी चर्चा

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेंगलुरु : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में विपक्ष के महाजुटान का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस की बुलाई इस बैठक में 26 दलों के नेता पहुंचे हैं। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंच गए हैं। एनसीपी चीफ शरद पवार बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को बेंगलुरु पहुंचे। 11 बजे से विपक्षी नेताओं की बैठक शुरू हो गई। इसमें 2024 चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए रणनीति बनेगी। बैठक के 6 एजेंडे रखे गए हैं। इन पर ही चर्चा होगी।

    मिलकर काम करेंगे, तो 2024 में अच्छी सरकार बनेगी- जयंत चौधरी

    आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने कहा, देश को मजबूत विकल्प चाहिए। आज हम विपक्ष में हैं। विपक्षी पार्टियों में अनुभवी नेता हैं। आज हम तय करें कि साथ मिलकर काम करें, जनता के मुद्दों को मिलकर उठाएं, जनता के पास जाएं, तो कोई कारण नहीं है कि 2024 में पलटी मिलेगी और संविधान को मानने वाली, गरीब के लिए काम करने वाली अच्छी सरकार हमें मिलेगी।

    देश को बचाने के लिए मीटिंग जरूरी- लालू यादव

    लालू यादव ने कहा कि ये मीटिंग देश के लिए जरूरी है। क्योंकि देश को बचाना है। लोकतंत्र को बचाना है। देश के मजदूर, किसान और नौजवान, सबकी रक्षा करनी है। नरेंद्र मोदी के शासन में लोकतंत्र खत्म हो गया है।

    बैठक में 6 मुद्दों पर होगी बात

    1. 2024 के आम चुनावों के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की ड्रॉफ्टिंग और गठबंधन के लिए जरूरी कम्यूनिकेशन पॉइंट्स तैयार करने के लिए एक सब कमेटी स्थापित करना।
    2. पार्टियों के सम्मेलनों, रैलियों और दो दलों के बीच विरोधाभासों को दूर करने के लिए एक सब कमेटी बनाना
    3. राज्य के आधार पर सीट साझा करने के मामले पर चर्चा करना।
    4. ईवीएम के मुद्दे पर चर्चा करना और चुनाव आयोग के लिए सुधार सुझाव देना।
    5. गठबंधन के लिए एक नाम सुझाव देना।
    6. प्रस्तावित गठबंधन के लिए एक सामान्य सचिवालय की स्थापना करना।

    ममता- सोनिया ने जाना एक दूसरे का हाल

    बेंगलुरु में चल रही बैठक के पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों ने एक दूसरे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और हालचाल जाना। इस दौरान राजनीतिक चर्चा भी हुई। दोनों के बीच करीब आधे घंटे बाद हुई। जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच करीब दो साल के बाद ये मुलाकात हुई। इससे पहले ममता जुलाई 2021 में सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिली थीं।

    बैठक में शामिल हुए 26 दलों के नेता

    बेंगलुरु में कांग्रेस ने विपक्ष की दूसरे राउंड की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में 26 दलों के नेता जुटे हैं। सोमवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने सभी नेताओं के लिए डिनर रखा था। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (ML), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (M), मनीथानेया मक्कल काची (MMK), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी पार्टियों के नेता शामिल हुए हैं।

    Bengaluru CM Nitish Kumar Karnataka Lalu Prasad Yadav leaders 26 parties arrive Opposition unity Opposition unity meeting PM modi Ranhul Gandhi Sharad Pawar Sonia Gandhi विपक्ष के महाजुटान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेरल के पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी का निधन, लगातार चुनाव जीतने का बनाया था रिकॉर्ड
    Next Article विपक्षी दलों की बैठक पर बाबूलाल मरांडी का कटाक्ष, बोले – अपने अस्तित्व को बचाने के लिए गोलबंद होने का कर रहे हैं प्रयास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.