Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लोगों को 11 करोड़ का चूना लगाने का मास्टरमाइंड बिहार से अरेस्ट
    क्राइम

    लोगों को 11 करोड़ का चूना लगाने का मास्टरमाइंड बिहार से अरेस्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2025Updated:January 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : दिल्ली पुलिस ने 11 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से आरोपी चंद्रमणि को गिरफ्तार किया है. चंद्रमणि को शहर के मिठनपुरा इलाके में स्थित वीसी लेन से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह कार्रवाई जमशेदपुर से पकड़े गए शातिरों के इनपुट पर की है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने भी इस गिरफ्तारी में सहयोग किया है और अब शातिर साइबर ठगों के नेटवर्क की जांच जारी है.

    जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के ठगों ने दिल्ली स्पेशल सेल को बताया था कि 11 करोड़ रुपये की ठगी की राशि उन खातों में भेजी गई थी, जिन्हें चंद्रमणि ने मुहैया कराया था. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि ये पैसे दुबई में बैठा साइबर सरगना एलेक्स को भेजे गए थे. दिल्ली पुलिस अब चंद्रमणि और जमशेदपुर से गिरफ्तार ठगों के साथ मुजफ्फरपुर से निकल चुकी है. गिरफ्तारी से पहले, एसडीपीओ टाउन वन सीमा देवी ने भी चंद्रमणि से पूछताछ की थी.

    पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगों ने दिल्ली में एक कंपनी के एकाउंट मैनेजर को मैसेज भेजकर खुद को कंपनी का मालिक बताकर नया नंबर लेने की जानकारी दी. इसके बाद, दो दिनों बाद उसी नंबर से कॉल कर शातिरों ने एकाउंट मैनेजर से कहा कि वे मीटिंग में व्यस्त हैं और एक नया एकाउंट नंबर भेज रहे हैं, जिसमें दो करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की बात की. इस प्रकार, 12 दिनों के भीतर साइबर ठगों ने विभिन्न एकाउंट नंबरों पर 11 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए.

    दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश शुरू की थी. अब चंद्रमणि की गिरफ्तारी से मामले की जांच तेज हो गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस ठगी की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.

    Also Read : यहां एक साथ देखने को मिलेगी दुनियाभर की गाड़ियां, PM ने किया उद्घाटन

    Also Read : इंस्टाग्राम फ्रेंड ने लूट ली छात्रा की आबरू… जानें पूरा मामला

    11 crore rupees 11 करोड़ रुपये account manager Alex Arrest Bihar Chandramani complaint cyber criminals cyber fraud Delhi Police Delhi Special Cell dubai fraud case investigation jamshedpur Mithanpura muzaffarpur police action Scam SDPO Seema Devi Transfer VC Lane एकाउंट मैनेजर एलेक्स एसडीपीओ गिरफ्तारी चंद्रमणि जमशेदपुर जांच ट्रांसफर ठगी ठगी का मामला दिल्ली पुलिस दिल्ली स्पेशल सेल दुबई पुलिस कार्रवाई बिहार मिठनपुरा मुजफ्फरपुर लोगों को 11 करोड़ का चूना लगाने का मास्टरमाइंड अरेस्ट वीसी लेन शिकायत साइबर ठग साइबर फ्रॉड सीमा देवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस IAS अफसर के बेटे के हैं तीन जन्म प्रमाण पत्र!
    Next Article अर्जुन अवार्ड से नवाजी गयीं झारखंड की स्टार प्लेयर सलीमा टेटे

    Related Posts

    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    Latest Posts

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.