Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»साइबर ठगी का ‘बादशाह’ गिरफ्तार, महाराष्ट्र के कारोबारी के म’र्डर का भी है आरोपी
    जोहार ब्रेकिंग

    साइबर ठगी का ‘बादशाह’ गिरफ्तार, महाराष्ट्र के कारोबारी के म’र्डर का भी है आरोपी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 17, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बादशाह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : साइबर क्राइम की दुनिया का ‘बादशाह’ अब रामगढ़ पुलिस के शिकंजे में है। भोले-भाले लोगों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को झटके में झटक लेने वाले संतु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 27 साल का संतु कुमार बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। उस पर बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने और एक कारोबारी की हत्या का संगीन इल्जाम है।

    रामगढ़ पुलिस कप्तान अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर संतु कुमार रामगढ़ में पनाह लिये हुए है। धोखाधड़ी के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मिली इंफॉर्मेशन पर एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एसआईटी गठित की गयी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर संतु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और बिहार–झारखंड क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा नाम बन चुका था।

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों को कारोबार और निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करता था। पुलिस ने बताया कि संतु कुमार पर महाराष्ट्र के रतनदीप कास्टिंग कंपनी के मालिक लक्ष्मण शिंदे की हत्या का भी आरोप है। इल्जाम है कि संतु ने कारोबारी सौदे के बहाने लक्ष्मण शिंदे को पटना बुलाया, उनसे करीब आठ लाख रुपये ठग लिए और जब उन्होंने बैंक का पासवर्ड बताने से इनकार किया तो उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नालंदा जिले में फेंक दिया गया था। इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी संतु कुमार फरार था और रामगढ़ में छिपकर रह रहा था।

    गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से तीन आईफोन, जिनमें फर्जी सिम कार्ड लगे थे, 4 लाख 43 हजार रुपये नकद और एक काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी ने बताया कि संतु कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। उसके खिलाफ पटना, देवघर समेत कई थानों में साइबर ठगी से जुड़े मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान उसके पूरे साइबर ठगी नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में अहम जानकारी मिलेगी।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/01/r1.mp4

    Also Read : अवैध शराब के विरोध पर हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल

    The 'kingpin' of cyber fraud has been arrested; he is also accused of murdering a businessman from Maharashtra. महाराष्ट्र के कारोबारी के मर्डर का भी है आरोपी साइबर ठगी का 'बादशाह' गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस ने जारी की 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची, जनता से मदद की अपील
    Next Article जामताड़ा महाविद्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.