Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»द कपिल शर्मा शो : सुदेश लहरी की हो रही शो में एंट्री, कपिल ने शेयर की तस्वीर
    मनोरंजन

    द कपिल शर्मा शो : सुदेश लहरी की हो रही शो में एंट्री, कपिल ने शेयर की तस्वीर

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद: बीते कई दिनों से द कपिल शर्मा शो को लेकर चल रही अफवाहें पर अब विराम लग गया है. कपिल शर्मा ने अपने इंस्ट्रग्राम पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें द कपिल शर्मा शो 3 की पूरी टीम नजर आ रही है लेकिन इस बार एक नया चेहरा भी शो से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है. भारती सिंह, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और कृष्णा अभिषेक के अलावा एक नया चेहरा इस बार शामिल हो रहा है.

    दरअसल द कपिल शर्मा शो का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे. पहले कहा जा रहा था कि शो जुलाई के आखिरी हफ्ते में टेलीकास्ट होगा लेकिन फिर खबर आई कि शो को अगस्त तक टाल दिया गया है.

    कपिल शर्मा 3 की शूटिंग शुरू

    द कपिल शर्मा शो के सीजन 3 की शूटिंग शुरू हो गई है. जिसकी जानकारी खुद कपिल शर्मा ने दी है. कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपनी टीम के साथ शूटिंग सेट पर नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में कपिल शर्मा के साथ भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर नजर आ रहे हैं. लेकिन इन तस्वीरों से ये भी साफ है कि इस बार के सीजन में एक और कॉमेडियन की एंट्री होने जा रही है और वो हैं सुदेश लहरी

    तस्वीरों में इस पुरानी टीम के साथ ये नया चेहरा खिलखिलाता हुआ नजर आ रहा है. सुदेश लहरी एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं, जो फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. वहीं कृष्णा अभिषेक के साथ तो उनकी जोड़ी के क्या कहने. कॉमेडी सर्कस में दोनों की जोड़ी पहले ही खूब धमाल मचा चुकी है और दोनों की केमिस्ट्री फिर लोगों को हंसाने के लिए तैयार है.

    हालांकि ऑफिशियल तौर पर सुदेश लहरी की एंट्री को लेकर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन जो तस्वीर कपिल शर्मा ने शेयर की है उसमें सुदेश लहरी का होना और फोटो के साथ लिखा गया कैप्शन इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि द कपिल शर्मा शो में इस बार सुदेश लहरी भी नजर आएंगे.

    सुदेश लहरी का परिचय

    27 अक्टूब 1964 को जालंधर के पंजाब में जन्मे सुदेश लहरी भारतीय कॉमेडियन और टीवी कलाकार है. वह मुख्यत: पंजाबी फिल्मों और कॉमेडी शोज़ में दिखाई देते है. सुदेश लहरी ने अपने करियर की शुरुआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज से की थी.उन्हें छोटे पर्दे पर पहचान कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी क्लासेस से मिली. उसके बाद उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में बतौर सहायक कलाकर काम किया है. फ़िलहाल वह कॉमेडी नाइट्स बचाओ में दिखाई दे रहे है.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिडनी को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड्स
    Next Article नेपाल के नए प्रधानमंत्री देउबा ने प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल किया

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.