Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»डीआईजी के आदेश पर भारी पड़ा इंस्पेक्टरों का रसूख, 20 दिन बाद भी नहीं दिया योगदान
    झारखंड

    डीआईजी के आदेश पर भारी पड़ा इंस्पेक्टरों का रसूख, 20 दिन बाद भी नहीं दिया योगदान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। किसी भी राज्य की पुलिस अधिकारियों के लिए अनुशासित होना मूल कर्तव्य माना जाता है। लेकिन, झारखंड में इंस्पेक्टरों की रसूख और ठसक ऐसी कि पुलिस मुख्यालय डीआईजी कार्मिक के आदेश को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है। इन इंस्पेक्टरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि ट्रांसफर होने के बाद भी तबादला हुए स्थान पर अब तक योगदान नहीं दिए है।

    अधिसूचना की सूची निकले करीब 20 दिन बीतने को है। यह हाल 2012 बैच के इंस्पेक्टरों का है। डीआईजी कार्मिक का पत्र निकले 20 दिन होने के बावजूद अभी तक 11 इंस्पेक्टरों ने योगदान नहीं दिया है। महज एक इंस्पेक्टर ने आदेश का अनुपालन करते हुए झारखंड जगुआर में योगदान दिया है। जिसमें चाईबासा जिलाबल के इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम है। इंस्पेक्टरों की इस नाफरमानी के बाद पुलिस मुख्यालय में चर्चा का बाजार गर्म है कि झारखंड में डीआइजी का आदेश बड़ा या इंस्पेक्टरों का अहम।

    क्या है पूरा मामला:

    बीते 28 अगस्त को डीआईजी कार्मिक के आदेश पर 12 इंस्पेक्टर का तबादला झारखंड जगुआर(एसटीएफ) में किया गया था। एसएसपी/एसपी को निर्देश दिया गया था कि तबादला हुए इंस्पेक्टरों को 24 घंटे के अंदर तबादला हुए जगह के लिए विरमित कर पुलिस मुख्यालय को सूचना दें। लेकिन, इस आदेश को धत्ता दिखाते हुए 11 इंस्पेक्टर अपने जगह पर मस्त है।

    इन-इन लोगों का हुआ है तबादला

    नाम जिला

    खुर्शीद आलम चाईबासा जिलाबल

    मंजीत कुमार विशेष शाखा, रांची

    विनय कुमार जमशेदपुर जिलाबल

    कुणाल कुमार जमशेदपुर जिलाबल

    लव कुमार चतरा जिलाबल

    नवीन कुमार सिंह गिरिडीह जिलाबल

    रवि प्रकाश राम सिमडेगा जिलाबल

    अमित कुमार गुप्ता लातेहार जिलाबल

    बबलू कुमार लातेहार जिलाबल

    सतीश कुमार गोराई सीआईडी, रांची

    विक्रम प्रताप सिंह देवघर जिलाबल

    मनोज कुमार पांडेय पीटीसी, हजारीबाग

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : अज्ञात अपराधियों ने धारधार हथियार से युवक को मौत के घाट उतारा, मनमानी जंगल शव बरामद
    Next Article जमशेदपुर : कागज के बंडल पर 500 के नोट रखकर ठगी करने वाले दो ठग रंगे हाथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.