Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 11:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»योगी का नाम लेते ही धड़कने लगता है अपराधियों का दिल : राजनाथ सिंह
    देश

    योगी का नाम लेते ही धड़कने लगता है अपराधियों का दिल : राजनाथ सिंह

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    महराजगंज/लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका नाम लेते ही अपराधियों का दिल धड़कने लगता है।

    राजनाथ सिंह शुक्रवार को महराजगंज के चौक बाजार स्थित गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय में राष्ट्रसंत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश में गुंडे वर्दी पर भारी पड़ते थे आज वदीर्धारी उन गुंडों पर भारी हैं। योगी जी की सरकार ने अपराधियों की 18600 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। अपराधियों का मनोबल तोड़ना और सज्जनों का मनोबल बढ़ाना ही सत्ता का धर्म है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यही कर रहे हैं।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि नींद में भी प्रदेश ही नहीं भारत का कोई माँ का लाल यह नहीं कह सकता कि योगी जी के शासनकाल में भ्रष्टाचार की कहीं नींव रखी गई। यदि हम यूपी को उत्तम बनाना चाहते हैं तो कानून व्यवस्था इसकी पहली शर्त है। इस सच्चाई को कोई भी नहीं नकार सकता, यहां तक हमारे विरोधी भी, कि यूपी में योगी आदित्यनाथ एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका नाम लेते ही अपराधियों का दिल धड़कने लगता है। रक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की।

    कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज, सात नए विश्वविद्यालयों की स्थापना, 42 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा आदि कितने ऐसे काम है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 में देश में एक ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सूझबूझ देखिए 2017 में जब उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने की बात आई तो उन्होंने योगी आदित्यनाथ को चुना जो सर्वस्वीकार्य हैं।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी ने राष्ट्रीयता, सामाजिक समरसता और समाज को जोड़ने का काम किया, योगी आदित्यनाथ उन्हीं के मार्ग पर चलते हुए इसे तेजी से बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य के गर्भ में क्या है उसे संत देख लेते हैं। महंत अवेद्यनाथ जी भी ऐसे ही थे। उन्होंने ऐसा उत्तराधिकारी चुना जो सनातन संस्कृति की रक्षा कर सके, सामाजिक समरसता का लक्ष्य प्राप्त कर सके और जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश का नेतृत्व भी कर सके। ये सारे कार्य योगी जी कर रहे हैं।

    breaking news in hindi defense minister hindi news Latest news maharajganj news maharajganj news in hindi National news news in hindi Online news real time maharajganj city news real time news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article6 विकेट से मिली जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची CSK, यूएई में RCB की लगातार 7वीं हार
    Next Article राजस्थान : ट्रक और वेन में टक्कर, छह युवकों की मौत, पांच घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    NTA ने CSIR NET 2025 की तारीख बदली, अब परीक्षा 28 जुलाई को

    July 9, 2025
    देश

    26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर CBI की हिरासत में

    July 9, 2025
    देश

    Swiggy में सेल्स मैनेजर पद पर वैकेंसी

    July 9, 2025
    Latest Posts

    NTA ने CSIR NET 2025 की तारीख बदली, अब परीक्षा 28 जुलाई को

    July 9, 2025

    अमेरिका ने दवाओं पर 200% और तांबे पर 50% टैरिफ लगाने का किया एलान

    July 9, 2025

    9 साल की मासूम को गो’ली लगने से हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

    July 9, 2025

    26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर CBI की हिरासत में

    July 9, 2025

    दक्षिण पूर्व रेलवे में आरक्षण चार्ट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

    July 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.