Bihar : भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजी टोला गांव में एक शादी के नाच-गाने के दौरान उपजे विवाद को दूल्हे के बड़े भाई को चाकू मार दिया। यह घटना बीते रात की है। घायल की पहचान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांटे गांव निवासी श्रीकांत यादव के पुत्र राजकुमार यादव उर्फ लल्लू यादव (उम्र 32) के रूप में हुई है।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। नाच-गाने का जश्न सन्नाटे में तब्दील हो गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से घायल राजकुमार यादव को परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही धनगाई थानाध्यक्ष रितेश दुबे पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।
Also Read : फर्जी ADM गिरफ्तार, ‘भारत सरकार’ की प्लेट लगाकर झाड़ता था रौब
Also Read : राहुल दुबे गिरोह ने ओसम डेयरी के निदेशक से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी
Also Read : बिहार में इन 6 जगहों पर होगा मॉक ड्रिल
Also Read : कोडरमा में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी
Also Read : सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द