Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शादी से महज 4 दिन पहले दूल्हे की हो गई मौत, शव देखते ही सदमे में आई मंगेतर
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी से महज 4 दिन पहले दूल्हे की हो गई मौत, शव देखते ही सदमे में आई मंगेतर

    Team JoharBy Team JoharNovember 24, 2024Updated:November 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांका : बिहार के बांका जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय एसएसबी जवान उज्ज्वल कुमार चौधरी उर्फ गोल्डन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है. यह हादसा बीती शाम नाथनगर के रामपुर खुर्द स्थित धनुक टोला में हुआ. उज्ज्वल जो बांका के टाउन थाना क्षेत्र के चमरेली चंदन नगर के हलदर प्रसाद चौधरी का पुत्र था, 27 नवंबर को उसकी शादी होने वाली थी. हादसे की जानकारी मिलने पर उज्ज्वल की मंगेतर अपने भाई के साथ मौके पर पहुंची और शव देखकर गहरे सदमे में आ गई.

    क्या है मामला

    जानकारी के मुताबिक, उज्ज्वल अपनी शादी के लिए घर के अतिथियों को आमंत्रित करने निकला था, जब यह हादसा हुआ. उसकी मंगेतर की मां ने बताया कि घर में शादी की खुशियां थीं, रिश्तेदार आने शुरू हो गए थे और लड़के वाले 25 नवंबर को लग्न लेने आने वाले थे, लेकिन अब इस हादसे ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया है. उज्ज्वल के चचेरे भाई भारद्वाज ने बताया कि शादी के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. चौथे दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी और कुछ दिन पहले ही उज्ज्वल का जेनऊ हुआ था. घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अब इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया.

    दो साल पहले ही मिली थी नौकरी

    दो साल पहले उज्ज्वल को एसएसबी में नौकरी मिली थी और उसकी पहली पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में हुई थी. बाद में वह दानापुर में तैनात था. जब वह भागलपुर जाने के लिए बस पर सवार हुआ, तो उसने अपने परिवार को बताया था कि वह नाथनगर थाना के पास किसी दांत के डॉक्टर के पास जा रहा है. लेकिन इस हादसे में उसकी जान चली गई.

    रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    सूचना मिलने पर रेल पुलिस और मधुसूदनपुर थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह भी जानकारी सामने आई कि डेढ़ साल पहले उज्ज्वल के बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिससे परिवार पर एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा.

    Also Read: पेड़ पर झूलता मिला चाय दुकानदार का श’व, इलाके में सनसनी

    arunachal pradesh Banka Bihar Bihar police Danapur death in accident Dhanuk Tola fiancée Golden grief in family Jenau Marriage Nathnagar post mortem Railway Police Rampur Khurd Road Accident SSB jawan SSB posting tragic incident train accident Ujjwal Kumar Chaudhary wedding preparations अरुणाचल प्रदेश उज्ज्वल कुमार चौधरी एसएसबी जवान एसएसबी पोस्टिंग गोल्डन जेनऊ ट्रेन हादसा दानापुर दुखद घटना धनुक टोला नाथनगर परिवार में शोक पोस्टमार्टम बांका बिहार बिहार पुलिस मंगेतर रामपुर खुर्द रेल पुलिस शादी शादी की तैयारियां सड़क हादसा हादसे में मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, सिंघम अगेन को छोड़ा पीछे
    Next Article सरकारी अस्पताल में छलका रहे थे जाम, वीडियो वायरल होते ही 5 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.