Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विस बजट सत्र में स्वीकृत की गयी राजस्व विभाग के 7.58 अरब की अनुदान मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विस बजट सत्र में स्वीकृत की गयी राजस्व विभाग के 7.58 अरब की अनुदान मांग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बजट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को भोजनावकाश के बाद राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग का 07 अरब 58 करोड़ 97 लाख 31 हजार रुपये की अनुदान मांग की स्वीकृति दी गई। इस दौरान विपक्ष सदन से अनुपस्थित रहा। इसलिए विपक्ष की ओर से लाया गया कटौती प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया। विपक्ष की ओर से अनुदान मांग पर कटौती प्रस्ताव को विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने रखा था।

    जमीन के व्यावसायिक उपयोग पर सरकार लगाएगी टैक्स

    विभागीय मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि राज्य सरकार भूमि का व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि राज्यों में दाखिल-खारिज कराने को लेकर समस्याएं हो रही हैं। इसे लेकर विभाग की ओर से अधिकारियों को कहा गया है कि दाखिल-खारिज का यदि कोई मामला का रिजेक्ट किया जाता है तो उस पर 50 शब्दों की टिप्पणी जरूर दें।

    जीएम लैंड को किया जाएगा लैंड बैंक से बाहर

    मंत्री ने कहा कि राज्‍य में पेसा कानून के तहत जमीन को संरक्षित करने का प्रयास राज्‍य सरकार कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रावधान था कि यदि कोई उद्योगपति अधिग्रहित जमीन का उपयोग नहीं करता है तो पांच वर्षों के भीतर उसे रैयत को लौटाने का प्रावधान था, जबकि भाजपा शासन के दौरान इस जमीन को भी लैंड बैंक में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य के गोचर जमीन और गैरमजरूआ जमीन को लैंड बैंक में डाला गया है। इस जमीन को राज्यर सरकार लैंड बैंक से बाहर करने का प्रयास करेगी।

    13 सीमावर्ती जिलों में बनेंगे चेक पोस्ट

    मंत्री ने कहा कि सरकार सीमावर्ती 13 जिलों में चेक पोस्ट बनाएगी। इससे सरकार को एक हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी। वहीं मंत्री ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि पर कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा को स्कूलों की पाठ्य पुस्‍तकों में शामिल करेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग इसे लेकर जागरूक हो सकें।

    Also Read : झारखंड विधानसभा बजट सत्र : भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

    The grant demand of Rs 7.58 billion of the Revenue Department was approved in the Jharkhand Assembly budget session झारखंड विस बजट सत्र में स्वीकृत की गयी राजस्व विभाग के 7.58 अरब की अनुदान मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक चोर गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 45 गाड़ी के साथ दो धराये
    Next Article कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दावा- अमन साहू को फर्जी एनकाउंटर में मा’रा गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.