Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 12:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विनाश के कगार पर हरमू नदी का अस्तित्व, चारों तरफ गंदगी ही गंदगी
    जोहार ब्रेकिंग

    विनाश के कगार पर हरमू नदी का अस्तित्व, चारों तरफ गंदगी ही गंदगी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Special

    रांची: इन दिनों राजधानी रांची का ‘जीवन रेखा’ कहा जाने वाला हरमू नदी का अस्तित्व विनाश के कगार पर है। नदी में कूड़े-कचड़े का अंबार लगा हुआ है। नदी के आसपास रहने वाले लोग गंदगी को लेकर काफी परेशान हैं।

    आज हरमू नदी विनाश के कगार पर खड़ी है। हर जगह प्रदूषण फैला हुआ है। हरमू नदी का उद्गम लेटराइट मिट्टी से है। ये बारिश के जल पर निर्भर है. इधर, कुछ वर्षों से बारिश में भी कमी आयी है, जिसके चलते भी इस नदी केवल चार महीने ही प्राकृतिक जल रहता है। बाकी समय ये सिर्फ गंदे पानी से भरा रहता है। अगर हरमू नदी के उद्गम स्थान को देखा, तो वहां पत्थरों का भी कटाव हो गया है। इसके चलते भी इस नदी पर खतरा मंडरा रहा है।

    हरमू नदी के जीर्णोद्धार के लिए पिछली सरकार ने कई योजनाओं को कार्यान्वित किया था और नदी की साफ-सफाई के लिए जुडको कंपनी को टेंडर भी मिला था, लेकिन लाख प्रयासों के बावजूद नदी की हालत जस की तस बनी हुई है।

    नगर निगम के सफाई कर्मचारी बताते हैं कि स्थानीय लोगों की लापरवाही की वजह से नदी की सफाई करना मुश्किल हो रहा है, बार-बार नदी से गंदगी निकालने के बाद लोग अपने घरों का गंदा नदी में फेंकने का काम करते हैं, जिसके कारण नदी में गंदगी बनी रहती है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि हरमू मुक्ति धाम में शवों की अंत्येष्टि होने की वजह से भी नदी की साफ सफाई नहीं हो पाती है। लोग शव के समान को मुक्तिधाम में ही छोड़कर चले जाते हैं, जिससे गंदगी का अंबार जमा होता है और मुक्तिधाम में काम करने वाले लोग गंदगी को नदी में ही बहा देते हैं, जिस वजह से नदी और भी गंदी हो रही है।

    आबादी बढ़ने के साथ ही नदी के आसपास के मोहल्लों से निकलने वाला गंदा पानी और गंदगी दोनों ही इस नदी में गिराये जाने लगे, जिसकी वजह से आज यह नदी पूरी तरह दूषित हो चुकी है। कभी साफ पानी के साथ कलकल कर बहने वाली इस नदी का पानी पूरी तरह काला हो चुका है। जो हरमू नदी के बारे में नहीं जानता है, उसे यह किसी बड़े और गंदे नाले की तरह दिखती है। बल्कि, आज राजधानी के ज्यादातर लोग इसे हरमू नाला कहकर ही पुकारते हैं।

    इसे लेकर नगर आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि नदी किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर अपना घर बना लिया है, वो लोग घरों का गंदा सामान नदी में बहाते हैं, जो एक बड़ी समस्या है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द हरमू नदी को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और सरकार प्रयास करेगी, ताकि नदी के अस्तित्व को बचाया जा सके।

    #Jharkhand News #Online news Harmu nadi Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवसाद और चिंता से बचने के लिए फायदेमंद है रेड वाइन
    Next Article खूंटी : विकास योजनाओं से आत्मनिर्भर हो रही हैं गांवों की महिलाएं

    Related Posts

    कोडरमा

    चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट

    April 20, 2026
    झारखंड

    महिला आरक्षण : BJP ने JMM व कांग्रेस को घेरा, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी ने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया: भाजपा सांसद रेखा शर्मा का तीखा हमला

    April 20, 2026
    Latest Posts

    चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट

    April 20, 2026

    महिला आरक्षण : BJP ने JMM व कांग्रेस को घेरा, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च

    April 20, 2026

    राहुल गांधी ने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया: भाजपा सांसद रेखा शर्मा का तीखा हमला

    April 20, 2026

    गिरिडीह में पकड़ा गया बालासोर डकैती कांड का आरोपी सुल्तान, ओड़िसा पुलिस को सौंपने की तैयारी

    April 20, 2026

    परशुराम जयंती पर ‘महा अवतार परशुराम’ का एलान, दिसंबर 2027 में होगी रिलीज

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.