Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी : विकास योजनाओं से आत्मनिर्भर हो रही हैं गांवों की महिलाएं
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : विकास योजनाओं से आत्मनिर्भर हो रही हैं गांवों की महिलाएं

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Special

    खूंटी। कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों! कवि दुष्यंत कुमार जी की ये पंक्तियां यूं तो दशकों पुरानी है, पर इसका सार अक्षय है। खूंटी जिले में बड़े पैमाने पर सामाजिक समावेशन के अंतर्गत ड्राइव के माध्यम से महिलाओं को जागरूक व संगठित करने का कार्य किया गया।

    वर्तमान में सखी मंडल के तीन स्तर हैं, जिनमें स्वयं सहायता समूह, महिला ग्राम संगठन व महिला संकुल संगठन शामिल हैं। जेएसएलपीएस के अलावा राज्य की महत्वाकांक्षी योजना जोहार टपक सिंचाई योजना की जीआइसीए और जेएचडीएमआई महिला किसानों को संगठित कर महिला सशक्तीकरण की दिशा में सकारात्मक कार्य रहे हैं। ज़मीनी स्तर पर मौजूद कैडर इन परियोजनाओं के निर्वाहन में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।

    जोहार परियोजना के अंतर्गत अबतक दो उत्पादक कंपनी व 257 उत्पादक समूह का गठन किया जा चुका है। इन उत्पादक समूहों से जुड़कर लगभग आठ हजार महिलाएं अपने उत्पादों का सही मूल्य ले पा रही हैं। परियोजना के तहत 154 किसानों तक 25 डिसमिल के टपक सिचाई का सामान पहुंचाया जा चूका है व खूंटी जिला राज्य में सबसे अधिक संख्या में 764 किसानों को चिह्नित करने में सक्षम रहा है। महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना के अंतर्गत एक इमली प्रसंस्करण इकाई, एक आसवन इकाई, एक लाह प्रसंस्करण इकाई, एक चिरौंजी प्रसंस्करण इकाई व 559 कुकून(रेशम) प्रसंस्करण किसान महिलाओं के सतत विकास की ओर प्रेरित कर रहे हैं।

    दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत सुदूर क्षेत्रों की महिलाओं व बालिकाओं के कौशल वर्धन का कार्य किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत अब तक कुल 2458 गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों को पंजीकृत किया गया है।

    इनमें से 1803 लोगों ने मुफ्त प्रशिक्षण प्राप्त किया है व 603 प्रशिक्षित अभ्यार्थियों को रोज़गार प्रदान किया गया है। विभिन्न गावों की महिलाऐं जेएसपएलपीएस में सक्रिय महिलाएं सीआरपी, आजीविका कृषक मित्र, आजीविका पशु सखी, आजीविका वनोपज्य मित्र, आजीविका मत्स्य मित्र, आजीविका रेशम मित्र, मास्टर बुक कीपर, टेबलेट दीदी, संवाददाता सखी आदि पेशों से जुड़कर अपनी आय में व्यापक वृद्धि करने में सक्षम रही हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविनाश के कगार पर हरमू नदी का अस्तित्व, चारों तरफ गंदगी ही गंदगी
    Next Article खूंटी : भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातु, जहां आकर गर्व महसूस करते हैं लोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.