Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»समंदर की गहराई में भी नहीं बचेगा दुश्मन! भारत ने किया सबसे एडवांस अंडरवाटर माइन का सफल परीक्षण
    ट्रेंडिंग

    समंदर की गहराई में भी नहीं बचेगा दुश्मन! भारत ने किया सबसे एडवांस अंडरवाटर माइन का सफल परीक्षण

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नौसेना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देश की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में भारत ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. भारतीय नौसेना और DRDO ने मिलकर अत्याधुनिक अंडरवॉटर नेवल माइन का सफल परीक्षण किया है. रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी और इसे देश की डिफेंस टेक्नोलॉजी के लिए एक मील का पत्थर बताया. इस माइन का नाम है Multi-Influence Ground Mine (MIGM), जिसे DRDO की नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (NSTL), विशाखापत्तनम ने डिजाइन और डेवलप किया है.

    The @DRDO_India and @indiannavy successfully undertook combat firing (with reduced explosive) of the indigenously designed and developed Multi-Influence Ground Mine (MIGM).
    Raksha Mantri Shri @rajnathsingh has complimented DRDO, Indian Navy and the Industry on this… pic.twitter.com/pOvynpBcr5

    — रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) May 5, 2025

    इसमें कई आधुनिक सेंसर लगे हैं जो समुद्र में चलने वाले जहाजों और पनडुब्बियों से निकलने वाली आवाज, चुंबकीय प्रभाव और दबाव को पहचान सकते हैं. यानी ये माइन दुश्मन के किसी भी ‘स्टेल्थ’ हमले को भी भांप सकता है.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

    इस अत्याधुनिक सिस्टम का उत्पादन भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, विशाखापत्तनम की अन्य यूनिट्स और हैदराबाद की अपोलो माइक्रोसिस्टम्स लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है. इसके परीक्षण के दौरान सीमित विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया, ताकि इसकी क्षमता और प्रभाव को बिना किसी खतरे के परखा जा सके.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO, भारतीय नौसेना और उद्योग से जुड़े सभी साझेदारों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “MIGM सिस्टम से भारतीय नौसेना की अंडरसी वॉरफेयर यानी पानी के नीचे की लड़ाई की क्षमता और मजबूत होगी.”

    चीन-पाकिस्तान पर रखी जाएगी नजर

    इस परीक्षण की टाइमिंग भी बेहद अहम मानी जा रही है. हाल ही में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क किया गया है. ऐसे में समंदर के रास्ते होने वाले संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए यह माइन भारतीय नौसेना के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकती है.

    समुद्र में बढ़ते खतरे और चीन-पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों की गतिविधियों को देखते हुए भारत का यह कदम सामरिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है. अब भारतीय नौसेना के पास ऐसी तकनीक होगी जो गहराई में छिपे किसी भी दुश्मन को पकड़ सकेगी.

     देश आत्मनिर्भर भारत की दिख रही झलक

    यह माइन खासतौर पर स्टेल्थ तकनीक से लैस जहाजों और पनडुब्बियों को पकड़ने में सक्षम है, जो आमतौर पर पारंपरिक रडार या सोनार से पकड़ में नहीं आते.

    भारत अब न सिर्फ जमीन और आसमान बल्कि समंदर की गहराई में भी अपने दुश्मनों को मात देने के लिए पूरी तरह तैयार है. MIGM जैसी तकनीकें यह साबित करती हैं कि देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में 75 आपराधिक मामलों का किया निपटारा

    DRDO FRP केसिंग MIGM NSTL आत्मनिर्भरता भारतीय नौसेना रक्षा प्रौद्योगिकी समुद्री युद्ध समुद्री सुरक्षा स्टेल्थ जहाज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मौसम का मिजाज बदला, 16 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी
    Next Article बोकारो में महेश नागिया के ठिकानों पर ईडी की रेड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः महुआडांड़ के जंगलों में दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 63 कारतूस और आईईडी के दो कंटेनर बरामद

    October 23, 2026

    चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

    October 23, 2026

    कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

    October 23, 2026

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

    October 23, 2026

    झारखंड : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं का धरना, अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.