Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सांप से तीन मिनट तक की लड़ाई, कुत्ते ने दो बच्चों की जान बचाई
    देश

    सांप से तीन मिनट तक की लड़ाई, कुत्ते ने दो बच्चों की जान बचाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: कुत्ते वफादार होते हैं और मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान पर भी खेल जाते हैं. कुछ ऐसा नजारा मंगलवार को झांसी में देखने को मिला. उत्तर प्रदेश के झांसी में कुत्ते ने अपनी वफादारी साबित की. पिटबुल और सांप की लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. इस अनोखी लड़ाई का विजेता आखिरकार पिटबुल बना. सांप को मारकर उसने परिवार के बच्चों की हिफाजत की. पिटबुल डॉगी जेनी के कार्यों को देखकर प्रत्यक्षदर्शी भी हैरान रह गए.
    क्या है पूरा मामला?
    झांसी के रक्सा के करौंदी माता मंदिर के पास एक मकान के गार्डन में बच्चे खेल रहे थे. बच्चों की जान बचाने के लिए फीमेल पिटबुल जेनी धामन सांप से भिड़ गई. करीब तीन मिनट की लड़ाई हुई. इस भीषण लड़ाई के बाद जेनी ने सांप को मार डाला. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. यूजर्स डॉगी की वफादारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

    बगीचे में खेल रहे थे बच्चे
    रक्सा इलाके के करौंदी माता मंदिर के पीछे सागर सिंह यादव परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने मकान के आगे बगीचा बनाया हुआ है.  मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनका भतीजा 10 वर्षीय युवराज और 8 वर्षीय टिक्कू पड़ोस में रहने वालों के साथ खेल रहा था. इसी बीच धामिन सांप झाड़ियों से निकली और बच्चों की तरफ बढ़ने लगी. सांप को देखकर बच्चे घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे.

    सांप को देख घबराए बच्चे
    बच्चों की आवाज घर के भीतर तक नहीं पहुंच पा रही थी.  बगीचे में ही जेनी भी बंधी हुई थी.  वह बच्चों की आवाज सुनकर इधर-उधर देखा. बच्चे सांप को देखकर बचाने के लिए उसने ताकत लगानी शुरू की. गले में बंधी रस्सी को तोड़ डाला. इसके बाद जेनी ने सांप की तरफ दौड़ लगा दी. जेनी ने सांप के साथ तीन मिनट तक घमासान किया. सांप को मार डाला. बच्चों को जेनी ने बचा लिया. सागर यादव ने कहा कि हमारी जेनी ने सांप को मारकर हमलोगों पर बड़ा उपकार किया है.

    करौंदी माता कुत्ते वफादार जान जान बचाने झांसी नजारा पिटबुल डॉगी प्रत्यक्षदर्शी मंदिर मालिक की सांप सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉम्बे हाई कोर्ट ने बदलापुर एनकाउंटर पर उठाए कई सवाल, जानें क्या कहा
    Next Article राजनयिकों के दौरे पर भड़के उमर अब्दुल्ला, बोले-विदेशियों को यहां बुलाने की क्या जरूरत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.