Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 10:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वच्छता पखवाड़ा की पोल खोल रही है परियोजना क्षेत्र में फैली गंदगी
    झारखंड

    स्वच्छता पखवाड़ा की पोल खोल रही है परियोजना क्षेत्र में फैली गंदगी

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2024Updated:June 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बेरमो कोयलांचल के सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में फैली गंदगी और परियोजना के आसपास स्थित सीसीएल कॉलोनी में फैली गंदगी की तस्वीरें स्वच्छता पखवाड़ा की हकीकत को उजागर कर रही हैं. तस्वीरें बता रही हैं कि किस तरह सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जा रही है. अब बुद्धिजीवी इस बात से चिंतित हैं कि आखिर ये औपचारिकता क्यों. जहां एक ओर जारंगडीह परियोजना कार्यालय में कल स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और परियोजना पदाधिकारी समेत परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों ने खुद को और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता की शपथ ली. शपथ के बाद ये तस्वीरें सवाल खड़े कर रही हैं, जिससे बुद्धिजीवियों के मन में सवाल उठना लाजिमी है.

    राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने जताई चिंता

    इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव और बेरमो विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस उर्फ ​​बबलू ने चिंता जाहिर की है. शपथ दिलाने के बजाय अगर अधिकारी स्वयं शपथ लें कि वह कंपनी द्वारा ठेकेदार को आवंटित एएमसी के तहत शत-प्रतिशत सफाई कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे तो स्वच्छता अभियान का उद्देश्य स्वत: ही पूरा हो जाएगा.

    चूंकि विडंबना यह है कि सफाई के लिए लाखों रुपए का कार्य टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों को आवंटित किया गया है. फिर सफाई क्यों नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर विभाग का कोई भी अधिकारी सीसीएल की सभी कॉलोनियों का भौतिक स्थल पर जाकर निरीक्षण करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी.

    मजदूर नेता शकील आलम ने कहा कि जारंगडीह परियोजना कार्यालय में शौचालय शौच के लायक नहीं है, गंदगी के कारण कर्मचारी वहां जाना नहीं चाहते हैं. वहीं जारंगडीह बाजार के पास कचरे का अंबार लगा हुआ है. सीसीएल कर्मी संतोष मंडल ने कहा कि कॉलोनी में फैली गंदगी को साफ करने के लिए कई बार सिविल विभाग के अधिकारियों से कहा गया है, लेकिन वे सब सुनते हैं लेकिन सफाई नहीं करते हैं, जिसके कारण लोगों को गंदगी और बदबू की समस्या से जूझना पड़ता है. जब पूरा मामला सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार के संज्ञान में लाया गया और उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि अभी अभियान शुरू हुआ है और सफाई कराई जाएगी.

     

    Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : SC-ST, EBC के लिए 65 फीसदी आरक्षण का फैसला पटना हाई कोर्ट ने किया रद्द
    Next Article पलामू से गिरिडीह जेल शिफ्ट किया गया गैंगस्टर अमन साव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026
    खेल

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026
    Latest Posts

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.