Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट
    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जनगणना 2027 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को जनगणना कार्य में जुटने वाले प्रवेक्षकों (सुपरवाइजर) और प्रगणकों (एन्यूमरेटर) के बीच आधिकारिक किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को मिशन मोड में पूरा किया जाए।

    16 मई से शुरू होगा हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन

    डीसी ने बताया कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) और मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगी। इस चरण में प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर हर मकान, परिवार और अन्य इकाइयों का विवरण जुटाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के भविष्य की योजनाओं की बुनियाद तैयार करने का काम है। उनके अनुसार, जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही विकास योजनाएं बनाई जाती हैं, नीतियां तय होती हैं और संसाधनों का वितरण किया जाता है।

    पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। डेटा संग्रह के लिए टैबलेट और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि जानकारी तेजी और सटीकता से जुटाई जा सके। उन्होंने कहा कि रांची जिला इस राष्ट्रीय कार्य में पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ भाग लेगा।

    इस चरण में क्या-क्या होगा

    हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के दौरान कई महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे। इनमें जिले के सभी मकानों का चिन्हांकन और सूचीकरण, परिवारों की प्रारंभिक सूची तैयार करना, डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए डेटा संग्रह करना और शहरी स्लम, ग्रामीण क्षेत्रों और प्रवासी आबादी वाले इलाकों पर विशेष फोकस रखना शामिल हैं।

    प्रगणकों को क्या मिला किट में

    जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को मानक किट उपलब्ध कराई गई है। इसमें प्रशिक्षण सामग्री, पहचान पत्र (आईडी कार्ड), डिजिटल उपकरण, आवश्यक फॉर्मेट, पेन, बैग, जनगणना ऐप के उपयोग की गाइडलाइन शामिल हैं। इसके साथ ही कर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया कि जानकारी जुटाने के दौरान गोपनीयता का पूरी तरह पालन किया जाए और डेटा संग्रह में किसी तरह की लापरवाही न हो।

    अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश

    उपायुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों से कहा कि इस अभियान को पूरी गंभीरता से चलाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं कोई दिक्कत आती है तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी जाए, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।

    कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद

    किट वितरण कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, जिला जनगणना अधिकारी शेषनाथ बैठा, कांके के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार समेत कई प्रवेक्षक और प्रगणक मौजूद रहे।

    Also Read : झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    Countdown begins for Census 2027 enumerators receive digital kits in Ranchi official kits distributed to enumerators and supervisors in Ranchi Preparations for Census 2027 intensify जनगणना 2027 की तैयारी तेज रांची में प्रगणकों-प्रवेक्षकों को बांटी गई आधिकारिक किट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा
    Next Article होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    June 29, 2026
    Latest Posts

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    June 29, 2026

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.