धनाबद में पंखे से झूलता हुआ म‍िला व‍िवाह‍िता का शव, पत्‍नी पत‍ि की आपस में बनती नहीं थी

धनाबद: धनसार थाना क्षेत्र गांधी रोड हल्दी पट्टी मे ब्यूटी पार्लर संचालिका निशा शर्मा का शव उसके घर मे पंखा में दुपट्टा से झूलता हुआ रहस्यमय परिस्थिति में मिला। सूचना पाकर धनसार पुलिस घटनास्थल पहुच शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दी। इस घटना के बाद पुरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पति नवल शर्मा का कहना है कि वह शुक्रवार की देर रात पुरा परिवार खाना खाकर अलग-अलग कमरे मे सोने चला गया। निशा अपने पति, पुत्र आयुष शर्मा और पुत्री किंजल शर्मा के साथ सोने चला गया। इधर सभी को नींद आ गई। तभी वह दूसरे घर मे सोने चला चली गई। जब पुत्र आयुष दूसरे कमरे मे जाकर देखा कि वह दुपट्टा के सहारे पंखा में झूल रही थी। पुत्र का कहना है कि वह इन दिनों काफी तनाव मे रह रही थी।

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्‍नी पत‍ि की आपस में बनती नहीं थी। दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होते रहता था। इस कारण न‍िशा हमेशा तनाव में रहती थी। लोगों ने बताया हमेशा च‍िंता व तनाव में रहने के कारण अवसाद में चले जाने की संभावना लोगों ने जताई है। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है। पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट आने के बाद ही सच्‍चाई का पता चल पाएगा। जब र‍िपोर्ट नहींं आ जाती लोगों के बीच तरह-तरह की बात हो रही है। दबी आवाज से कुछ लोग इसके पीछे उसके पत‍ि को भी ज‍िम्‍मेवार ठहरा रहे है। वहीं कुछ उसके तनाव व च‍िंता को इसका कारण बता रहे है। अब अटकलों पर व‍िराम के ल‍िए करना हो इंतजार। बाकी पुल‍िस भी मामले को अपनी तरफ से पुछताछ कर रही है।