जमशेदपुर : 10वीं मंजिला से कूद युवक ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह से था युवक परेशान

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजय गार्डन स्थित केदारनाथ अपार्टमेंट के 10वीं मंजिल से कूद अभिजीत मजूमदार (40) नामक व्यक्ति ने शनिवार तड़के आत्महत्या कर ली। उसी अपार्टमेंट में मृतक के भाई अभिषेक मजूमदार रहते हैं। मृतक की मां का दो माह पूर्व देहांत हुआ था।

इधर, स्थानीय लोगों ने शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई भी मौके पर पहुंचे। अभिषेक मजूमदार ने बताया- अभिजीत अपनी पत्नी नीलाक्षी मजूमदार से अलग रहता है। उनकी एक 12 साल की बेटी भी है। भाई की पत्नी नीलाक्षी टाटा मोटर्स में कर्मी है। भाई कहां रहता था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। दो माह पूर्व मां का निधन होने पर वह श्राद्ध कर्म में घर आया था।

इधर, पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुजेट को खंगाला। सीसीटीवी फुजेट में अभिजीत सुबह 5:09 में लिफ्ट के माध्यम से छत पर जाते हुए दिखा। वहां कुछ देर रुकने के बाद 5.36 बजे उसने छत से छलांग लगा दी। पुलिस आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद मान रही है।