रांची: मोरहाबादी मैदान में बीते कई दिनों से बारिश, आंधी- तूफान के बीच धरना दिए सहायक पुलिसकर्मियों के लिए खुशी की खबर है. राज्य सरकार ने उनकी शर्तें को मानते हुए 1 वर्ष अनुबंध की अवधि को बढ़ाया है. इसके अलावा पुलिस बहाली में भी आरक्षण देने की बात बोला गया है. इसकी पुष्टि करते हुए झारखंड पुलिस के एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया गया है कि उनके वेतन भत्ते में 20% की बढ़ोतरी की जा रही है.
इधर, सरकार से वार्ता के बाद सहायक पुलिसकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल वापस मोरहाबादी मैदान गया है. अब सहायक पुलिसकर्मियों को यह तय करना है कि वे सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के आधार पर अपना आंदोलन समाप्त करेंगे या आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे. सहायक पुलिसकर्मी अब आपस में बातचीत कर रहे हैं, जिसके बाद ही वे सरकार को बताएंगे कि उनका आंदोलन समाप्त हो रहा है या नहीं.
सहायक पुलिसकर्मियों का अनुबंध 1 वर्ष बढ़ेगा, वेतन भत्ते में 20% की होगी बढ़ोतरी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

