Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राय रेलवे स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म का शुरू हुआ निर्माण कार्य, आंदोलनकारियों की थी वर्षों पुरानी मांग
    झारखंड

    राय रेलवे स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म का शुरू हुआ निर्माण कार्य, आंदोलनकारियों की थी वर्षों पुरानी मांग

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खलारी : खलारी कोयलांचल क्षेत्र के राय रेलवे स्टेशन की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। राय रेलवे स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म का निर्माण कार्य शुरू हो गई है। राय रेलवे स्टेशन में बुनियादी सुविधा बहाल करने और स्टेशन के विकास के लिए पिछले कई वर्षाें से संघर्षरत पिपरवार विकास मंच नामक संस्था के आंदोलनकारियों ने प्लेटफार्म निर्माण के लिए पहली ईंट की नींव रखा।

    नारियल फोड़कर प्लेटफार्म निर्माण कार्य का शुभारंभ

    कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ श्रमिक प्रतिनिधि, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों सहित मंच के लोगों ने नारियल फोड़कर प्लेटफार्म निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंच के लोगों ने बताया कि राय रेलवे स्टेशन के बुनियादी सुविधा और विकास को लेकर पिपरवार विकास मंच पिछले कई वर्षों से संघर्षरत है। मंच के बैनर तले कई बार जोरदार आंदोलन भी किया जा चुका है। इस आंदोलन के दौरान मंच के कई लोग जेल भी जा चुके हैं।

    निर्माण होने से स्थानीय लोगों व यात्रियों को मिलेगी काफी सहूलियत

    उन्होंने कहा कि मंच के आंदोलनकारियों के आंदोलन के कारण कि आज राय रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल गई है। मंच के अथक प्रयास से स्टेशन में कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो रहा है, जबकि एक नंबर प्लेटफार्म का निर्माण और फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूर्व में हो चुका है। अब दो और तीन नंबर प्लेटफार्म का निर्माण होने से यहां के स्थानीय लोगों के अलावा यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। सीसीएल पिपरवार, मगध, आम्रपाली जैसे कई एरिया के लोग राय रेलवे स्टेशन से आवागमन करते हैं।

    एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित यात्रियों के अन्य सुविधा के लिए जल्द ही सौंपा जाएगा ज्ञापन

    मंच के लोगों ने कहा कि आने वाले दिनों में राय रेलवे स्टेशन में अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित यात्रियों के अन्य सुविधा को लेकर भी जल्द ही रेलवे प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। दो नंबर प्लेटफार्म का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का भी वितरण किया गया।

    agitators Construction work jharkhand Khalari number two platform Piparwar Vikas Manch Rai railway station Rai railway station Work started ranchi खलारी कोयलांचल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : रायगढ़ में भूस्खलन से जमींदोज हो गया पूरा गांव, अब तक 5 लोगों की मिली लाश, 100 से अधिक लापता
    Next Article मणिपुर घटना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिया स्वतः संज्ञान, CJI बोले- महिलाओं को सामान की तरह किया इस्तेमाल, सरकार करे कार्रवाई नहीं तो हम करेंगे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.