Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मनरेगा कानून पर कांग्रेस का विरोध, 27 दिसंबर को वर्किंग कमेटी की बैठक
    देश

    मनरेगा कानून पर कांग्रेस का विरोध, 27 दिसंबर को वर्किंग कमेटी की बैठक

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई है। बैठक से पहले पार्टी ने एक आंतरिक दस्तावेज तैयार किया है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) में किए गए बदलावों पर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल केंद्र के उस फैसले से नाराज हैं, जिसमें मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत जी राम जी एक्ट, 2025’ किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वर्किंग कमेटी की बैठक में नए कानून को वापस लेने की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। यह दस्तावेज राज्य इकाइयों को दिया जाएगा, ताकि वे केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर सकें।

    कांग्रेस ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल

    कांग्रेस का कहना है कि सरकार यह दावा कर रही है कि नई योजना ग्रामीण रोजगार की कमियों को दूर करेगी, लेकिन हकीकत में इससे राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पार्टी नेता जगदीश ठाकोर ने कहा कि यह कानून जल्दबाजी में पास किया गया और न तो राज्यों से सलाह ली गई और न ही संसद में पर्याप्त चर्चा हुई। कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि रोजगार के 125 दिन का दावा किया जा रहा है, जबकि पहले भी औसतन परिवारों को 45 से 60 दिन ही काम मिल पाया है। ऐसे में बिना पर्याप्त बजट के यह दावा बेकार है।

    राज्यों और मजदूरों पर असर का आरोप

    कांग्रेस का आरोप है कि नई योजना में बजट आवंटन मांग के अनुरूप नहीं रहा, जिससे मजदूरी भुगतान में देरी और काम रुकने जैसी समस्याएं बढ़ेंगी। पार्टी का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा असर महिला मजदूरों और कमजोर परिवारों पर पड़ेगा।

    देशभर में आंदोलन की तैयारी

    पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण वोटरों से दोबारा जुड़ने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल और पंजाब में कांग्रेस पहले ही इस कानून के खिलाफ विरोध शुरू कर चुकी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा गरीबों के लिए सुरक्षा कवच रही है और इसे कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

    Also Read : झारखंड में 13 लाख लाभुकों को दो महीने से नहीं मिल रहा टेक होम राशन

    27 दिसंबर को वर्किंग कमेटी की बैठक The Congress party opposes the MNREGA law; a Working Committee meeting will be held on December 27. मनरेगा कानून पर कांग्रेस का विरोध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘पर्ल ऑर्किड’ के 12वें तल्ले पर लगी आ’ग, मची खलबली
    Next Article बिहार के वैभव सूर्यवंशी को आज मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Latest Posts

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.