Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में अभी और बढ़ेगी ठंड, छाएगा घना कोहरा
    झारखंड

    झारखंड में अभी और बढ़ेगी ठंड, छाएगा घना कोहरा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2026Updated:January 4, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और हिमालयी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी का असर अब राज्य में दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी और शुष्क हवाएं झारखंड की ओर बढ़ रही हैं। इसके चलते सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी। दिन में धूप निकलने के बावजूद कनकनी बनी रहेगी।

    15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इनमें रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

    तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठिठुरन

    बीते 24 घंटों में कांके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, मैकलुस्कीगंज का 6.5 डिग्री और गुमला का 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान 12.3 और अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में तापमान और गिर सकता है।

    कोहरे से यातायात प्रभावित

    शनिवार रात रांची में घने कोहरे के कारण हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। कोलकाता, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली उड़ानें एक से दो घंटे की देरी से पहुंचीं। कई ट्रेनें भी तय समय से देर से पहुंचीं। यात्रियों को सुबह के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    एक सप्ताह तक ठंड का असर

    मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक झारखंड में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। ग्रामीण और खुले इलाकों में ठंड का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सुबह जल्दी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

    Also Read : एक्वा वर्ल्ड रिलायंस कार्निवल 2026 का 7वां दिन, रैंप पर दिखा ट्रांसजेंडर्स का जलवा

    leading to increased cold and dense fog. The weather will change in Jharkhand झारखंड में बदलेगा मौसम बढ़ेगी सर्दी और ठंडा कोहरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 04 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग गोपालगंज पहुंचा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.