Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देर रात पूजा पंडालों में सफाई व्यवस्था देखने निकले नगर प्रशासक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
    झारखंड

    देर रात पूजा पंडालों में सफाई व्यवस्था देखने निकले नगर प्रशासक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : दुर्गोत्सव के मद्देनजर रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत पूजा पंडालों की साफ़-सफ़ाई को लेकर निगम द्वारा विशेष सफ़ाई अभियान–एल चलाया जा रहा है. इसको लेकर सोमवार की देर रात नगर प्रशासक अमित कुमार ने निगम के अन्य पदाधिकारियों के साथ सिटी के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर साफ-सफ़ाई व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए.

    पंडाल स्वच्छ रहे, इसका रखें विशेष ख्याल

    इस दौरान प्रशासक ने हरमू पंच मंदिर दुर्गा पूजा, बकरी बाजार, आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. कहा कि इस वर्ष पूजा पूरे भव्य रूप से मनाया जा रहा है. भीड़ का आकलन करते हुए सभी पूजा समितियों को महिला/पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकासी की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था तथा आम लोगों को यहां–वहां कूड़ा ना फेंकने के लिए जागरूक करने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र अंर्तगत सभी पंडाल स्वच्छ और सुंदर हों, इसका ध्यान रखते हुए निगम की टीम द्वारा दिन–रात के तीन शिफ्ट में सफ़ाई के कार्य किए जा रहे हैं.

    कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

    संबंधित जोनल सुपरवाइजर एवं सुपरवाइजर को सभी पंडालों में आवश्यकतानुसार स्टोन डस्ट और अन्य निगम की सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है, जिसमें लोग या समितियां अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी लगातार पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर उसे व्यवस्थित कर रहे हैं. पंडालों के भ्रमण के दौरान प्रशासक द्वारा सभी पूजा पंडालों की समितियों को यह निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पंडाल एवं आस-पास सफाई बरतें. कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर या आवश्यकता महसूस होने पर निगम के कंट्रोल रूम 0651-2200025 या 9431104429 में शिकायत दर्ज करवाएं.

    क्विक एक्शन के लिए टास्क फोर्स तैयार

    उन्होंने कहा कि त्वरित कारवाई के लिए निगम की स्पेशल टास्क फोर्स तैयार की गई है, जो 24 घंटे मुस्तैदी के साथ सभी पूजा पंडालों में सफाई व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित कर रही है. निगम की टीम अलर्ट मोड में काम कर रही है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या ना हो. इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट जहां अंधेरा रहता है, वहां पर विशेष प्रकाश व्यवस्था निगम द्वारा की जा रही है तथा शहर के सभी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को व्यवस्थित किया गया है.

    आम लोगों से जहां-तहां कूड़ा ना फेंकने की अपील

    प्रशासक ने रांची नगर निगम क्षेत्र के लोगों को दुर्गा पूजा महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान यत्र-तत्र कूड़ा ना फेंके. कचड़ा डस्टबिन में ही डालें, ताकि निगम की टीम को कचरा एकत्र करने में सुविधा हो और शहर की साफ–सफाई व्यवस्थित रहे. मौके पर अपर प्रशासक कुंवरसिंह पाहन, उप प्रशासक रजनीश कुमार, सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर एवं वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित थे.

    City administrator visited puja pandals late at night Durgotsav 2023 Johar Live ranchi Ranchi Durgotsav 2023 Ranchi Municipal Corporation Ranchi Update News took stock of cleanliness जोहार लाइव दुर्गोत्सव 2023 देर रात पूजा पंडालों का नगर प्रशासक ने किया भ्रमण रांची रांची अपडेट न्यूज रांची दुर्गोत्सव 2023 रांची नगर निगम साफ-सफाई का लिया जायजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा राजस्थान में गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
    Next Article पलामू में चंद्रोदय मंदिर में विराजेंगी मां दुर्गा, 10 लाख की लागत से तैयार हो रहा पंडाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    Latest Posts

    कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    September 29, 2026

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.