Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सरहुल में झूमी राजधानी रांची, पाहन की भविष्यवाणी से बढ़ी उम्मीद- इस साल होगी अच्छी बारिश
    झारखंड

    सरहुल में झूमी राजधानी रांची, पाहन की भविष्यवाणी से बढ़ी उम्मीद- इस साल होगी अच्छी बारिश

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2026Updated:March 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर राजधानी पूरी तरह उत्सव के रंग में डूबी नजर आई। हर तरफ पारंपरिक वेशभूषा, मांदर की थाप और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति और इंसान के रिश्तों को मनाने का खास दिन है।

    हातमा सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा

    सरहुल शोभा यात्रा की शुरुआत हातमा (सरना टोली) स्थित सरना स्थल से हुई, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने सरई (सखुआ) के पेड़ों के नीचे प्रकृति और देवी-देवताओं का आह्वान किया। इस दौरान अलग-अलग देवताओं के लिए पारंपरिक अर्पण किए गए, जिसमें इष्ट देवता को सफेद मुर्गा, ग्राम देवता को रंगवा मुर्गा, जल देवता को लाल मुर्गा, पूर्वजों की स्मृति में रंगीली मुर्गा और बुरी शक्तियों से रक्षा के लिए काली मुर्गी चढ़ाई गई। साथ ही चावल से बनी हड़िया (तपान) अर्पित कर प्रकृति से सुख-शांति और संतुलन बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

    पाहन की भविष्यवाणी: ‘इस साल खेतों में लहराएगी फसल’

    सरहुल में सबसे खास होती है पाहन की भविष्यवाणी। इस बार भी जगलाल पाहन ने खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि पूजा में रखे गए घड़े का पानी पूरी तरह भरा हुआ मिला है। पाहन के मुताबिक, यह संकेत है कि इस साल अच्छी बारिश होगी। खेतों में धान की फसल खूब लहलहाएगी और किसानों के भंडार भरे रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश शुभ दिशा से होगी, जो पूरे साल के लिए अच्छा संकेत माना जाता है।

    खिचड़ी प्रसाद और पारंपरिक नृत्य से सजा माहौल

    पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का महाप्रसाद बांटा गया। इसके बाद सरना टोली से शोभा यात्रा निकली, जिसमें लोग मांदर, नगाड़ा और ढाक की थाप पर झूमते नजर आए। पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। पूरे माहौल में उत्साह, आस्था और अपनापन साफ झलक रहा था।

    सरहुल: प्रकृति से जुड़ने का पर्व

    सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह याद दिलाता है कि इंसान और प्रकृति का रिश्ता कितना गहरा है। पेड़-पौधों, जल और धरती के प्रति सम्मान जताने का यह पर्व झारखंड की संस्कृति की असली पहचान है।

    Also Read : पाकुड़ में डीसी-एसपी ने संभाली कमान, हर्षोल्लास के साथ मना ईद का त्योहार
    Indigenous Culture Jharkhand Festival Jharkhand news Latest news nature festival News Samvad Pahan ranchi news Ranchi Sarhul Sarhul Sarhul Festival Sarhul procession sarna sthal Today News tribal culture
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईद पर पाकुड़ में दिखा अपनापन, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह
    Next Article सरहुल में मांदर की थाप पर थिरके सीएम, बोले- प्रकृति से ही जीवन, परंपराओं को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.