Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»22 सितंबर से बदलेगा सालाना GSTR-9 फॉर्म, 2 करोड़ से अधिक कारोबार वालों के लिए अनिवार्य
    देश

    22 सितंबर से बदलेगा सालाना GSTR-9 फॉर्म, 2 करोड़ से अधिक कारोबार वालों के लिए अनिवार्य

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    GSTR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने सालाना जीएसटी रिटर्न फॉर्म GSTR-9 में अहम बदलावों की घोषणा की है। ये नए नियम 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दाखिल किए जाने वाले रिटर्न पर प्रभावी रहेंगे। CBIC के अनुसार, 2 करोड़ रुपये से अधिक सालाना टर्नओवर वाले करदाताओं के लिए GSTR-9 दाखिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, नया फॉर्म पहले की तुलना में अधिक विस्तृत और डेटा-केंद्रित होगा।

    फॉर्म में क्या हुए बदलाव?

    AMRG & Associates के वरिष्ठ पार्टनर राजत मोहन ने बताया कि सरकार ने GSTR-9 को पूरी तरह नया स्वरूप दिया है। बदलावों में नए टेबल्स जोड़े गए हैं, जिनमें शामिल हैं :

    •  नियम 37, 37A, 38, 42 और 43 के अंतर्गत इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का रिवर्सल
    •  अगले वर्षों में ITC की रीक्लेमिंग
    •  ट्रांज़िशनल क्रेडिट और आयात से संबंधित ITC
    •  ऑटो-पॉप्युलेटेड डेटा में मिसमैच की जानकारी

    इन बदलावों के कारण टैक्सपेयर्स और उनके सलाहकारों को अब GSTR-3B, GSTR-2B और वित्तीय खातों का गहन मिलान करना होगा।

    क्या बोले विशेषज्ञ?

    राजत मोहन के अनुसार, “यह बदलाव एक डेटा-आधारित और प्रिवेंटिव टैक्स सिस्टम की ओर इशारा करता है। इससे विवादों की संख्या कम हो सकती है, लेकिन इसके लिए सटीक रिकॉर्डिंग और दस्तावेजीकरण बेहद जरूरी होगा।” उन्होंने आगे कहा कि इन बदलावों से विभागीय अधिकारियों को ऑडिट ट्रेल आसानी से मिलेगा, जिससे टैक्सपेयर्स अनावश्यक नोटिस से बच सकेंगे।

    करदाताओं के लिए क्या है जरूरी?

    विशेषज्ञों की मानें तो करदाताओं को अब ज्यादा पारदर्शिता और सतर्कता के साथ रिटर्न भरने की जरूरत होगी।

    GSTR-9 की नई संरचना विशेष रूप से बड़ी कंपनियों और उच्च कारोबार वाले व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें इनपुट टैक्स क्रेडिट, टैक्स भुगतान और अन्य विवरणों की विस्तृत रिपोर्टिंग की जरूरत होगी।

    Also Read : बिरसानगर में पीएम आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैट का डीसी ने किया निरीक्षण

    2 करोड़ से अधिक कारोबार वालों के लिए अनिवार्य 22 सितंबर से बदलेगा सालाना GSTR-9 फॉर्म making it mandatory for businesses with turnover exceeding Rs 2 crore. The annual GSTR-9 form will change from September 22
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैट का डीसी सत्यार्थी ने लिया जायजा, तय समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश
    Next Article दिशा पटानी मामले में शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी धमकी…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    क्राइम

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    देश

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.