Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में जल जीवन मिशन को लेकर प्रशासन सख्त, 35 गांवों में होगा सेवा मूल्यांकन
    झारखंड

    बोकारो में जल जीवन मिशन को लेकर प्रशासन सख्त, 35 गांवों में होगा सेवा मूल्यांकन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro :  जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित जल सेवा मूल्यांकन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कार्यपालक अभियंता राम प्रवेश राम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, यूनिसेफ टीम के प्रतिनिधि, दोनों प्रमंडलों के ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

    पीपीटी के माध्यम से दी गई विस्तृत जानकारी

    कार्यपालक अभियंता ने पीपीटी के जरिए जल सेवा मूल्यांकन की प्रक्रिया, उद्देश्य और अपेक्षित परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मूल्यांकन के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।

    जल

    समस्या क्षेत्रों की पहचान पर जोर

    DC अजय नाथ झा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम एक पंचायत की ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से भाग लें, ताकि जल आपूर्ति, गुणवत्ता और सेवा स्तर से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर ठोस सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल नल कनेक्शन देना नहीं, बल्कि सतत और गुणवत्तापूर्ण जल सेवा सुनिश्चित करना है।

    अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी

    DC ने यह भी निर्देश दिया कि जिले के अन्य अधिकारी भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जल जीवन मिशन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से हासिल किया जा सके।

    27 पंचायतों के 35 गांवों में होगा सर्वेक्षण

    बैठक में बताया गया कि बोकारो जिले में दिसंबर 2024 तक रिपोर्ट की गई 27 पंचायतों के कुल 35 गांवों में जल सेवा मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए सर्वेक्षण की तिथि 15 जनवरी 2026 से निर्धारित की गई है। DC ने सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से होगी रिपोर्टिंग

    DC ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण से संबंधित सभी रिपोर्टिंग ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से समय पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की योजना और सुधारात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।

    Also Read : Blinkit ने हटा दिया “10 मिनट में डिलीवरी” का दावा, वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम

    27 panchayats 27 पंचायत 35 villages 35 गांव Bokaro Deputy Commissioner Ajay Nath Jha District Administration e-Gram Swaraj portal panchayat survey rural drinking water water service assessment ई-ग्राम स्वराज पोर्टल उपायुक्त अजय नाथ झा ग्रामीण पेयजल जल जीवन मिशन जल सेवा मूल्यांकन जिला प्रशासन Jal Jeevan Mission पंचायत सर्वेक्षण बोकारो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBlinkit ने हटा दिया “10 मिनट में डिलीवरी” का दावा, वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
    Next Article जादूगोड़ा सीआरपीएफ कैंप में सुकून की ट्रेनिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.