Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जादूगोड़ा सीआरपीएफ कैंप में सुकून की ट्रेनिंग
    झारखंड

    जादूगोड़ा सीआरपीएफ कैंप में सुकून की ट्रेनिंग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CRPF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : CRPF जादूगोड़ा में मंगलवार को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से क्षेत्रीय कावा, जादूगोड़ा के तत्वाधान में छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला बल के कार्मिकों और उनके परिवार की महिलाओं को तनावमुक्त रखने और उनके समग्र कल्याण के उद्देश्य से आयोजित की गई है। कार्यक्रम का आगाज क्षेत्रीय कावा रेनू सिंह और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर कैंप के जवानों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए ताकि बल के कार्मिक और उनके परिवार मानसिक रूप से स्वस्थ और तनावमुक्त रह सकें। उन्होंने इसे कार्मिकों के समग्र कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग के गुरु अर्चना चौरसिया और नवीन चौरसिया ने कहा कि आंतरिक शांति और बाहरी गतिशीलता बनाए रखने के लिए ध्यान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को ध्यान करने के विभिन्न तरीके सिखाए और मानसिक रूप से फिट रहने के उपाय बताए। उनका कहना था कि समाज का उद्देश्य होना चाहिए कि हर व्यक्ति तनावमुक्त रहे और हर चेहरे पर मुस्कान हो। इस कार्यशाला में डीआईजी मेडिकल डॉ. उर्मिला गारी, कमांडेंट पंकज सिंह, सीएमओ डॉ. मीना नवीन, उप प्रमुख क्षेत्रीय कावा सविता जायसवाल, उप कमांडेंट नीरज कुमार और पवन कुमार, सहायक कमांडेंट जफर आलम व तरुण बेरा, साथ ही महिला और पुरुष कर्मी तथा परिवार की महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने पूरे मन से कार्यशाला में भाग लिया और खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का संकल्प लिया।

    Also Read : Blinkit ने हटा दिया “10 मिनट में डिलीवरी” का दावा, वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम

    Art of Living CRP Camp Family Welfare holistic well-being Jadugora JMSDU Meditation mental health Peaceful training at the Jadugora CRPF camp. Police Personnel six-day workshop stress-free workshop आर्ट ऑफ लिविंग कार्यशाला छह दिवसीय कार्यशाला जादूगोड़ा जेएमएसडीयू तनावमुक्त ध्यान परिवार कल्याण पुलिस कार्मिक मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण सीआरपी ऑफ कैंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में जल जीवन मिशन को लेकर प्रशासन सख्त, 35 गांवों में होगा सेवा मूल्यांकन
    Next Article नितिन नबीन ले सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ, समारोह में शामिल होंगे पीएम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Latest Posts

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.