Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बोधगया में आज से शुरू हो रहा 20वां इंटरनेशनल त्रिपिटक पाठ, विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू
    ट्रेंडिंग

    बोधगया में आज से शुरू हो रहा 20वां इंटरनेशनल त्रिपिटक पाठ, विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोधगया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bodhgaya : बोधगया में आज यानी 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक 20वें इंटरनेशनल त्रिपिटक पाठ सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कालचक्र मैदान में होगा, जहां लगभग 22 देशों से करीब 20 हजार विशिष्ट और अतिविशिष्ट श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पूरे बोधगया क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है।

    ट्रैफिक व्यवस्था

    • समारोह की अवधि में कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और पार्किंग पर विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे :
    • नोड-01 से महाबोधि मंदिर और कालचक्र मैदान की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
    • एम्बेसी मोड़ और वर्मा मोड़ से महाबोधि मंदिर की ओर बिना पास के कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
    • राजापुर मोड़ से दक्षिण बोधगया की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
       – हालांकि, पच्छट्टी मोड़ से सुजातागढ़ की ओर नदी पार करने वाले बड़े वाहन इस मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
    • वर्मा मोड़ से महाबोधि मंदिर की ओर बड़े वाहनों का आवागमन पूर्णतः वर्जित रहेगा।
    • घूंघरी टांड़ रिवर साइड से आने वाले वाहन राजापुर मोड़ से मुड़कर सुजाता बाइपास होते हुए नोड-01 या दोमुहान की ओर जाएंगे।
    • दोमुहान और नोड-01 से आने वाले वाहन राजापुर मोड़ से रिवर साइड रोड का उपयोग करेंगे।
    • एम्बेसी मोड़ से वर्मा मोड़ के बीच अनावश्यक पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित स्थलों पर ही होगी।

    सुरक्षा व बैरियर व्यवस्था

    ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। इनमें शामिल हैं – वर्मा मोड़, चिल्ड्रेन पार्क के सामने, एम्बेसी मोड़, बिरला धर्मशाला के पास, पच्छट्टी मोड़, म्यूजियम के पास, मौसा मोड़ और महाबोधि सोसायटी के पास बिरला धर्मशाला जाने वाली सड़क।

    पार्किंग स्थल

    प्रशासन ने वाहनों के लिए पांच प्रमुख पार्किंग स्थल तय किए हैं :

    • नोड-01 के पास दक्षिण पार्किंग स्थल
    • मगध विश्वविद्यालय कैंपस
    • चिल्ड्रेन पार्क के पास पार्किंग
    • नोड-02 के पास पार्किंग
    • कालचक्र मैदान गेट नंबर-02 के सामने कब्रिस्तान के पास खाली भूमि (VIP एवं सरकारी वाहन)

    प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

    Also Read : झारखंड में ठंड होने वाली है तेज : तीन दिन बाद पारा 3-4 डिग्री लुढ़केगा, गुमला में सबसे सर्द रात

    The 20th International Tripitaka Path begins today in Bodh Gaya with special traffic arrangements in place. बोधगया में आज से शुरू हो रहा 20वां इंटरनेशनल त्रिपिटक पाठ विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ठंड होने वाली है तेज : तीन दिन बाद पारा 3-4 डिग्री लुढ़केगा, गुमला में सबसे सर्द रात
    Next Article BREAKING : झारखंड में पहली बार ED की फेमा के तहत रेड, CA नरेश केजरीवाल समेत 15 ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.