Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Terror Attack in Jammu : सेना के एंबुलेंस पर फायरिंग करने वाले 3 आतंकी ढेर, मंदिर में ले रखी थी शरण
    जोहार ब्रेकिंग

    Terror Attack in Jammu : सेना के एंबुलेंस पर फायरिंग करने वाले 3 आतंकी ढेर, मंदिर में ले रखी थी शरण

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू : जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में एक शिव मंदिर में आतंकियों ने शरण ले रखी थी. माना जा रहा है कि आतंकी सीमापार से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में घुसे हैं. सोमवार सुबह 06:30 बजे के करीब गांव के तीन बच्चे जब रोज की तरह शिव मंदिर में मत्था टेक कर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे थे तो मंदिर में छुपे आतंकियों ने उन्हें रोक लिया. बता दें कि हमले में शामिल तीनों दहशतगर्द को मार गिराया गया है.

    बच्चों पर तान दी थी पिस्तौल

    आतंकी बच्चों से मोबाइल फोन देने की मांग कर रहे थे. बच्चों ने उनके पास मोबाइल फोन ना होने की बात जब आतंकियों को बताई तो वे गुस्सा हो गए और बच्चों से मारपीट कर उनकी तलाशी लेने लगे. बच्चों के अनुसार, एक आतंकी ने उस पर अपनी पिस्तौल भी तान दी थी, लेकिन बाद में अचानक ने आतंकियों ने उन्हें मंदिर से भाग जाने को कहा. इसके बाद बच्चे तुरंत अपने घर पर वापस लौटे और अपने अभिभावकों को गांव के मंदिर में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा बलों को सूचित किया.

    एंबुलेंस पर चलाई अंधाधुंध गोलियां

    इस घटना के कुछ देर बाद सेना की एक एंबुलेंस मंदिर के आगे से गुजरी तो आतंकियों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी. एंबुलेंस में उस समय एक चालक और अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था. यह एंबुलेंस केरी के सैन्य शिविर की ओर जा रही थी. एंबुलेंस में सवार लोगों ने किसी तरह से नीचे झुक कर अपनी जान बचाई.

    इलाके में सेना की तीन यूनिट तैयात

    इस इलाके में सेना की तीन यूनिट तैनात है, सीमांत क्षेत्रों में होने के कारण किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना की प्रत्येक यूनिट को एक एंबुलेंस दी गई है. इसके कुछ देर के बाद सैन्य शिविर में मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ पोर्टर (सैन्य शिविर में काम करने वाले आम नागरिक) भी मंदिर के नजदीक से गुजरे जिन्हें देख कर आतंकियों ने फायरिंग की थी, लेकिन वह भी किसी तरह से बच गए. बाद में सेना के जवानों ने उनको मार गिराया.

    akhnoor sector Ambulance army bullets Children firing hostage incident Infiltration Jammu Kashmir military camp motorcycle Pakistan porter security forces Shiv temple terrorist अखनूर सेक्टर आतंकी एंबुलेंस गोलियां घटना घुसपैठ जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान पोर्टर फायरिंग बच्चों बंधक मोटरसाइकिल शिव मंदिर सुरक्षाबल सेना सैन्य शिविर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेसन गिलेस्पी बने पाकिस्तान के नए हेड कोच, गैरी कर्स्टन का इस्तीफा स्वीकार
    Next Article गिरिडीह से निर्भय शाहाबादी ने किया नामांकन, चुनावी रैली में गरजे शिवराज

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.