Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भयंकर ब्लास्ट : 50 मीटर तक बिखरते चले गए मजदूरों के अंग
    ट्रेंडिंग

    भयंकर ब्लास्ट : 50 मीटर तक बिखरते चले गए मजदूरों के अंग

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2025Updated:April 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटाखा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gujarat (Banaskantha) : गुजरात के बनासकांठा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर बेतरह जख्मी हो गए है. इसके अलावा, पांच मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि मरने वाले मजदूरों की संख्या में और वृद्धी हो सकती है.

    18 killed, 5 injured as blast leads to fire and building collapse in firecracker factory in Gujarat’s Banaskantha district: Police

    — Press Trust of India (@PTI_News) April 1, 2025

    जानें पूरी घटना

    यह हादसा बनासकांठा के डीसा तहसील के धुनवा रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए. फैक्ट्री के पीछे स्थित खेत में भी मजदूरों अंग मिले हैं. बता दें कि तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गए हैं. सभी जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

    FIR दर्ज

    बनासकांठा SP अक्षयराज मकवाना ने कहा कि, “इस घटना में 18 लोगों की मृत्यु स्लैब के ढह जाने से हुई है. हमने FIR दर्ज कर ली है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

    #WATCH गुजरात: बनासकांठा SP अक्षयराज मकवाना ने कहा, “घटना में 18 लोगों की मृत्यु हो गई है…स्लैब के ढह जाने से लोगों की मृत्यु हुई है। हमने FIR दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…” https://t.co/OJ433OzOU0 pic.twitter.com/RN3xVK1kMy

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2025

    SDM नेहा पांचाल ने बताया कि…

    SDM नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में सभी जख्मियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी यह भी आ रही है कि जिस पटाखा फैक्ट्री में यह धमाका हुआ है, उसके पास पटाखा बेचने का लायसेंस था, बनाने का नहीं. फिलहाल इस पूरे मामले पर स्थानीय जांच शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि जो मजदूर मरे है और जो जख्मी हुए है वे मध्य प्रदेश से दो दिन पहले ही मजदूरी के लिए गुजरात आए थे. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में पांच से छह घंटे लगे. फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं.

    CM मोहन यादव ने जताया दुःख

    गुजरात में हुए इस भयावह हादसे पर मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने एक्स पर ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने लिखा कि, “गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मध्यप्रदेश के श्रमिकों की असामयिक मृत्यु तथा गंभीर घायल होने का दुखद समाचार अत्यंत हृदयविदारक है. शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं. प्रदेश सरकार घायल श्रमिकों व मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है. दुर्घटना के संबंध में गुजरात सरकार के साथ सतत संपर्क किया जा रहा है. बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.”

    गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मध्यप्रदेश के श्रमिकों की असामयिक मृत्यु तथा गंभीर घायल होने का दुखद समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं।

    प्रदेश सरकार घायल श्रमिकों व मृतकों के परिजनों की हरसंभव…

    — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 1, 2025

    Also Read : झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए आने वाले 25 वर्ष को ध्यान में रखकर हमें आगे बढ़ना है : CM

    18 workers 18 मजदूर Banaskantha boiler explosion civil hospital CM Mohan Yadav CM मोहन यादव control fire Fire Brigade Firecracker Factory grief Gujarat injured investigation license to sell firecrackers local administration Madhya Pradesh police police investigation SDM Neha Panchal tragic accident workers आग पर काबू एसडीएम नेहा पांचाल गुजरात जख्मी जांच दमकल कर्मी दर्दनाक हादसा दुःख पटाखा फैक्ट्री पटाखा बेचने का लाइसेंस पुलिस पुलिस जांच बनासकांठा बॉयलर फटना मजदूर मध्य प्रदेश सिविल अस्पताल स्थानीय प्रशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के बेहतर भविष्य के लिए आने वाले 25 वर्ष को ध्यान में रखकर हमें आगे बढ़ना है : CM
    Next Article पलामू में कांड करने वाला था WB और UP का गैंग, मगर…

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.