Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तनाव : गोलाबारी में 12 थाई नागरिकों की मौ’त, हवाई हमले शुरू
    Uncategorized

    थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तनाव : गोलाबारी में 12 थाई नागरिकों की मौ’त, हवाई हमले शुरू

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    थाईलैंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर गुरुवार सुबह हुई ताजा गोलाबारी ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। कंबोडियाई सैनिकों की गोलीबारी में 12 थाई नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य जख्मी हो गए। जवाब में थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर F-16 लड़ाकू विमानों से हवाई हमले शुरू कर दिए। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है।

    थाईलैंड-कंबोडिया के बीच हवाई हमले शुरू, कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवादित सीमा क्षेत्र पर गुरुवार सुबह फिर से हिंसा भड़क उठी. थाईलैंड सेना ने कंबोडियाई दो सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए और कंबोडिया ने इसे अखंडता का उल्लंघन बताया. #ThailandCambodiaWAR #MissileAttack… pic.twitter.com/ymeeRnaXkS

    — Zee News (@ZeeNews) July 24, 2025

    कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि थाई सैनिकों ने सुबह गोलीबारी शुरू की, जबकि थाई सेना का कहना है कि कंबोडिया ने पहले ड्रोन और फिर तोपों व BM-21 रॉकेटों से हमला किया। इस हमले में थाईलैंड के सुरिन प्रांत में 8 साल के बच्चे नामखोंग बूंटाएंग की मौत हो गई, जबकि सिसाकेट प्रांत में एक पेट्रोल स्टेशन के पास धुआं उठता देखा गया। कंबोडिया ने भी थाई सीमावर्ती कस्बों पर BM-21 रॉकेट दागे।

    नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम

    हमले के बाद थाईलैंड ने सीमा से सटे 86 गांवों से लगभग 40 हजार नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। कंबोडिया में रहने वाले थाई नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील की गई है। नोम पेन्ह में रॉयल थाईलैंड दूतावास ने कहा, “सीमा पर स्थिति बिगड़ रही है और झड़पें लंबे समय तक जारी रह सकती हैं।”

    118 साल पुराना है विवाद

    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच यह विवाद 1907 से चला आ रहा है, जब फ्रांस के अधीन कंबोडिया के साथ 817 किमी लंबी सीमा निर्धारित की गई थी। इस सीमा में प्रीह विहार मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा दिखाया गया, जिसका थाईलैंड ने विरोध किया। 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा घोषित किया, लेकिन आसपास की जमीन को लेकर विवाद जारी रहा।

    कंबोडिया
    प्रीह विहार मंदिर

    2008 में कंबोडिया द्वारा मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल कराने की कोशिश के बाद तनाव बढ़ा। 2011 में हुई हिंसक झड़पों में हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। 2013 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने फिर कंबोडिया के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन सीमा विवाद अब तक अनसुलझा है।

    हाल के तनाव और प्रतिबंध

    28 मई को एमराल्ड ट्रायंगल क्षेत्र में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई भिड़ंत में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई थी। इसके बाद कंबोडिया ने सीमा पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ा दी। थाईलैंड ने कंबोडिया की बिजली और इंटरनेट सेवा रोकने की धमकी दी, जबकि कंबोडिया ने थाई टीवी, फिल्मों और उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया।

    थाई PM को गंवानी पड़ी कुर्सी

    15 जून को थाईलैंड की तत्कालीन PM पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा ने कंबोडिया के नेता हुन सेन से फोन पर बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने थाई सेना के कमांडर की आलोचना की थी। इस बातचीत के लीक होने के बाद थाईलैंड में विवाद हुआ और कोर्ट ने उन्हें पद से हटा दिया। बता दें कि इसे थाईलैंड में गंभीर मामला माना जाता है क्योंकि सेना का वहां काफी प्रभाव है।

    थाईलैंड
    थाईलैंड की तत्कालीन PM पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा

    आगे क्या :

    कंबोडिया ने विवाद को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में ले जाने की धमकी दी है, लेकिन थाईलैंड ने इसे खारिज कर दिया। दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बन रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

    Also Read : ट्रंप ने गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों को विदेशों में भर्तियां बंद करने को कहा

    air strikes launched Tension on Thailand-Cambodia border: 12 Thai civilians killed in shelling थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तनाव : गोलाबारी में 12 थाई नागरिकों की मौत हवाई हमले शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘सैयारा’ की सफलता पर अजय देवगन की प्रतिक्रिया: “पहले दिन कोई स्टार नहीं बनता”…
    Next Article Breaking प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर मांगा 3500, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा पंचायत सचिव को

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.