Patna : पटना में लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने हाल ही में 15 लाख रुपए की नई स्पोर्ट्स बाइक कावासाकी निंजा ZX-6R खरीदी है। तेजप्रताप अपनी नई बाइक के साथ पटना की सड़कों पर रील्स बनाते दिखे। वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘धूम’ का टाइटल ट्रैक भी बैकग्राउंड में जोड़ा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ZX-6R सुपरस्पोर्ट बाइक में 636cc का लिक्विड-कूल्ड 4-सिलेंडर इंजन है, जो 122 हॉर्सपावर की शक्ति देता है। बाइक में क्विक शिफ्टर, डुअल-चैनल ABS और एडवांस ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सुरक्षा फीचर्स भी मौजूद हैं। इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 14 से 15.5 लाख रुपए है।
चुनाव हारने के बाद तेजप्रताप ने नया यूट्यूब चैनल ‘TY VLOG’ लॉन्च किया है। पहले वे ‘LR VLOG’ चलाते थे। TY VLOG के पहले वीडियो में उन्होंने डेयरी मिल्क प्रोडक्शन फैक्ट्री की पूरी प्रक्रिया दिखाई। वीडियो के अंत में तेजप्रताप ने कहा कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है और वे लंबे अंतराल के बाद फिर से ब्लॉगिंग यात्रा शुरू कर रहे हैं।
Also Read : बगोदर–बिष्णुगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 3 घायल
Also Read : रोजगार सृजन योजना के डिफॉल्टरों पर सख्ती, 31 दिसंबर तक जमा करें बकाया
Also Read : पीएम मोदी को इथियोपिया का सबसे बड़ा सम्मान मिला




