Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर–बिष्णुगढ़ मुख्य मार्ग पर बीती देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। उपरैली बोदरा गांव के पास माल से भरा ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसे ग्रामीणों की मदद से बुझाया गया। हादसे के दौरान एक चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। उसे क्रेन और गैस कटर की मदद से करीब एक घंटे की मेहनत के बाद बाहर निकाला गया।
हादसे में ट्रक और ट्रेलर के चालक तथा एक खलासी गंभीर रूप से घायल हुए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिष्णुगढ़ अस्पताल रेफर किया गया, जबकि केबिन में फंसे चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
Also Read : रोजगार सृजन योजना के डिफॉल्टरों पर सख्ती, 31 दिसंबर तक जमा करें बकाया
Also Read : पीएम मोदी को इथियोपिया का सबसे बड़ा सम्मान मिला
Also Read : शेयर बाजार की हल्की मजबूती, सेंसेक्स 176 अंक ऊपर खुला
Also Read : HC से जुड़े मामलों पर पुलिस मुख्यालय सख्त, 24 घंटे में मांगी नोडल पदाधिकारियों की जानकारी


