मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और जैकी श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज हो गया है. यह एक्शन से भरपूर फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जैकी श्रॉफ नेगेटिव रोल में नजर आएंगे. जैकी के किरदार का नाम ‘बब्बर शेर’ है, जो बेहद खतरनाक और दमदार नजर आ रहा है. टीजर में जैकी श्रॉफ अपने लंबे भूरे बालों के साथ एक जेल में बंद दिखाई देते हैं, उनके हाथों में खून के निशान और एक हथियार हैं, जो उनके खूंखार व्यक्तित्व को दर्शाता है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर साझा करते हुए लिखा है, “उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाओ, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा था. बब्बर शेर आपके लिए आ रहा है.” फिल्म का निर्देशन कलीस ने किया है और इसमें कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. इसके अलावा वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ‘बेबी जॉन’ को जियो स्टूडियो ने एटली और सिने1 स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. बता दें कि यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

