Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 5:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 23 गांव में फैले मलेरिया की रोकथाम को लेकर गठित की गई टीम, शुरू हुआ सर्वे
    झारखंड

    लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 23 गांव में फैले मलेरिया की रोकथाम को लेकर गठित की गई टीम, शुरू हुआ सर्वे

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 23 गांव में फैले मलेरिया के प्रकोप के रोकथाम के लिए टीम का गठन किया गया है. सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गांव में फैली मलेरिया बीमारी के नियंत्रण के लिए टीम गठित की गई है. गठित टीम में पांच सदस्य चिकित्सा दल एवं 30 एमपीडब्ल्यू, 14 सीएचओ, 38 एएनएम शामिल किया गया है. उक्त दल द्वारा 23 गांवों में मास सर्वे किया जा रहा है. साथ ही सभी का स्क्रीनिंग करते हुए मलेरिया के धनात्मक रोगी को मलेरिया रोधी दवा देकर उपचार किया जा रहा है. वहीं गंभीर बीमारी वाले को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा लाकर उनका उपचार किया जा रहा है. साथ ही  उपचार कर मेडिकल टीम के द्वारा उनके घर में पहुंचा दिया जा रहा है. सभी गांव में क्षेत्रीय भाषा में माइकिंग कर प्रचार प्रसार कर जन जागरूकता की जा रही है. इसके अलावा स्कूल के बच्चे अपने गांव में शिक्षक एवं सहिया के साथ मलेरिया से बचाव हेतु जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

    आसपास साफ सफाई रखने की अपील 

    प्रभावित गांवों में विभाग के द्वारा IRS का छिडकाव किया जा रहा है. अब तक कुल 14 गांव में किटनाशी छिड़काव कर दिया गया है. साथ ही 23 गांव में फॉगिंग कर दी गई है. 24 घंटे मेडिकल टीम तत्परता के साथ मुस्तैद होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में तैनात है. साथ ही प्रत्येक दिन सहिया से ग्रामीणों की जानकारी प्राप्त की जाती है. किसी भी प्रकार की गांव में बीमारी की पता चल रही है तो त्वरित गति से मेडिकल टीम वहां पहुंचकर वहां की पीड़ित रोगियों का उपचार एवं स्क्रीनिंग कर रही है. ग्रामीणों को जागरूक करके घर के आसपास साफ सफाई रखने, रात में मच्छरदानी लगाकर सोने अपने अगल-बगल पानी का जमाव नहीं होने देंने को लेकर अपील की जा रही है. साथ ही जमे हुए जल में विभाग के द्वारा लार्वा किटनाशी का छिड़काव किया जा रहा है.

    पदाधिकारी कर रहें गांवों का दौरा

    विगत पांच दिनों से राज्य स्तरीय टीम व जिला स्तरीय टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाडा के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण एवं अनुश्रवण कर रही है. प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से गांवों का दौरा कर रहे है. यदि किसी गांव में कोई मरीज इलाज करने से कतरा रहे हैं तो प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उनको क्षेत्रीय भाषा में समझा कर उनका इलाज कराया जा रहा है. आज विभाग के द्वारा बड़ा कुटलो गांव में 169 परिवार को मच्छरदानी दिया गया. साथ ही उन्हें सोने के वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया गया. किसी भी परिस्थिति में उपायुक्त पाकुड़ एवं  सभी प्रशासनिक पदाधिकारी के सहयोग से लिट्टीपाडा की चिकित्सा टीम बीमारियों से निपटने के लिए तत्पर है. उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने ग्रामीण से नहीं घबराने की अपील की है. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन एवम स्वास्थ्य विभाग बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरीके से तैयार है. जिले के स्वास्थ्य विभाग के पास मामले से निपटने के लिया पर्याप्त इंतजाम है.

    ये भी पढ़ें: जंगल में मिला युवक का शव, गला रेतकर की गई हत्या

    आज की खबर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पाकुड़ मलेरिया मुख्य समाचार लिट़्टीपाड़ा प्रखंड लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 23 गांव में फैले मलेरिया की रोकथाम को लेकर गठित की गई टीम लेटेस्ट न्यूज शुरू हुआ मास सर्वे सिटी न्यूज सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं
    Next Article बिशप स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने सीखे एडवांस फाइट के तकनीक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.