Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2026 ♦ 2:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
    देश

    टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2024Updated:September 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली शहर में ओवर ब्रिज पर एक तेल-टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी, इस दुखद हादसे में दो लड़कियों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

    जिले के गंगईकोंडान के पास राजपति इलाके के रहने वाले कन्नन अपनी दो बेटियों और सास के साथ दोपहिया वाहन पर वन्नारपेट की ओर जा रहे थे. जब वे थाचनल्लूर बाईपास पर उलगामामन मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तभी डीजल से भरा एक टैंकर ट्रक आ रहा था. ट्रक को पद्दमदई इलाके का गणेशन नाम का व्यक्ति चला रहा था.

    जब ट्रक थाचनल्लूर बाईपास रेलवे फ्लाईओवर पर पहुंची, तो सर्विस रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन से ट्रक की टक्कर हो गई. जिससे दोपहिया वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

    तिरुनेलवेली सिटी ट्रैफिक पुलिस ने टैंकर ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक गणेशन को गिरफ्तार कर लिया है. मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के संबंध में जांच की जा रही है.

    ओवर ब्रिज टक्कर मार दी ट्रक तमिलनाडु तिरुनेलवेली शहर तेल-टैंकर परिवार बाइक लड़कियों सहित वाहन सर्विस हादसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज जारी होगा झारखंड सीजीएल का एडमिट कार्ड
    Next Article झारखंड बीजेपी ने सेवा पखवाड़े के साथ मनाया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 7, 2026
    झारखंड

    1000 रुपये पहुंचा गैस सिलेंडर, रसोई चलाना हुआ और महंगा

    June 7, 2026
    ट्रेंडिंग

    अन्नामलाई ने भाजपा से किया रिजाइन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

    June 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : JMM-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में बढ़ेंगे 70 बेड, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    June 8, 2026

    चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरे महिला और युवक, बाल-बाल बची जान

    June 8, 2026

    राजमहल में ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार

    June 8, 2026

    गोड्डा सदर अस्पताल में शिक्षक की मौ’त के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.