Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»बंगाल की जेल में कैद प्रिंस के हुक्म पर तनिष्क शोरूम में हुई थी लूट
    क्राइम

    बंगाल की जेल में कैद प्रिंस के हुक्म पर तनिष्क शोरूम में हुई थी लूट

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तनिष्क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhojpur : बिहार के भोजपुर जिले के आरा स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई 10 करोड़ रुपये की लूट ने राज्य में अपराधियों के बढ़ते मनोबल को उजागर कर दिया है. पुलिस ने इस लूटपाट के मास्टरमाइंड के रूप में पश्चिम बंगाल के बाकुंड़ा जेल में बंद गैंगस्टर चंदन सिंह उर्फ प्रिंस का नाम लिया है. पुलिस का दावा है कि चंदन सिंह ने जेल में रहते हुए वर्चुअल नंबर के जरिए अपने गुर्गों से संपर्क साधा और आरा के तनिष्क शोरूम को लूटने की योजना बनाई.

    लूट में शामिल आरोपी गिरफ्तार

    इस लूटपाट में शामिल दो प्रमुख आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल कुमार और विशाल गुप्ता का नाम सामने आया है. कुणाल वैशाली के सोनपुर का रहने वाला है, जबकि विशाल गुप्ता सारण जिले के दिघवारा का निवासी है. दोनों को लूट की वारदात के कुछ ही घंटों बाद बबुरा थाना इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, 10 कारतूस, लूट का सोना और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.

    शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि कुणाल और विशाल पहले भी लूट की वारदातों में शामिल रहे हैं. कुणाल पर जनवरी 2021 में बिदुपुर स्थित AXIS बैंक में 48 लाख रुपये की लूट और विशाल पर 13 अप्रैल 2023 को पंजाब नेशनल बैंक की सोनपुर ब्रांच में 12 लाख रुपये की लूट में शामिल होने का आरोप है. इन दोनों ने पूछताछ के दौरान चंदन सिंह का नाम लिया, जिससे उसकी भूमिका इस लूट में स्पष्ट हो गई.

    पुलिस ने दर्ज की दो FIR

    तनिष्क ज्वेलर्स में हुई लूट और मुठभेड़ से जुड़े दो अलग-अलग केस भोजपुर पुलिस ने दर्ज किए हैं. एक FIR असिस्टेंट स्टोर मैनेजर बिनोद कुमार की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है. जिसमें चंदन सिंह का नाम भी शामिल है. दूसरी FIR बड़हरा थाने के एसएचओ शैलेश प्रसाद के बयान पर एनकाउंटर और पुलिस पर फायरिंग, हथियारों की बरामदगी, बाइक चोरी और गहना लूट की बातों को लेकर दर्ज की गई है.

    पुलिस की रडार पर और भी गैंगस्टर

    बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की अलग-अलग जेलों में बंद कई कुख्यात अपराधी पुलिस की रडार पर हैं. इनमें से एक गैंगस्टर सुबोध सिंह है, जो नालंदा का निवासी है और कोलकाता की जेल में बंद है, जबकि निरंतक उर्फ सुशील उर्फ सूरज (वैशाली) बर्धमान की जेल में कैद है. हाल ही में इन गैंगस्टरों के सहयोगी पंकज पासवान और पासवान को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया था. यह सभी अपराधी अपने सिंडिकेट के साथ राज्य और देश भर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं.

    STF का ध्यान

    बिहार STF के अधिकारी इस पूरे सिंडिकेट और इसके सदस्य गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रहे हैं, और पुलिस को तनिष्क ज्वेलर्स लूटकांड में और भी आरोपियों के शामिल होने की आशंका है. भोजपुर के SP राज ने कहा कि लूटकांड में कम से कम छह अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस को संदेह है कि इनकी संख्या 10 तक हो सकती है.

    Also Read : होलिका दहन : अपनी राशि अनुसार डालें आहुति और लगाए रंग, सभी ग्रह बाधा होंगे दूर

    10 crore rupees 10 करोड़ रुपये Ara Axis Bank AXIS बैंक Badhra police station Bakunda Jail Bardhaman. Bhojpur Bidupur Bihar Bihar police cartridges Chandan Singh crime encounter Fir Gangster gangster syndicate Gold Guwahati Kunal Kumar motorcycle Nirantak Pankaj Paswan pistols police Prince Punjab National Bank robbery Sonpur STF Suraj Sushil Tanishq Jewelers theft Vishal Gupta West Bengal अपराध आरा कारतूस कुणाल कुमार गुवाहाटी गैंगस्टर गैंगस्टर सिंडिकेट चंदन सिंह चोरी तनिष्क ज्वेलर्स निरंतक पंकज पासवान पंजाब नेशनल बैंक पश्चिम बंगाल पिस्टल पुलिस प्रिंस बड़हरा थाना बर्धमान बाकुंड़ा जेल बिदुपुर बिहार बिहार पुलिस भोजपुर मुठभेड़ मोटरसाइकिल लूट विशाल गुप्ता सुशील सूरज सोनपुर सोना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोलिका दहन : अपनी राशि अनुसार डालें आहुति और लगाए रंग, सभी ग्रह बाधा होंगे दूर
    Next Article अमन साहू के अंतिम संस्कार में जुटी भीड़, पिता ने दी मुखाग्नि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    झारखंड में क्रा’इम का ग्राफ उछला : तीन महीनों में 13,000+ मामले दर्ज, ह’त्या-लूट-किडनैपिंग के आंकड़े चौंकाने वाले

    June 21, 2026

    खूंटी : पुलिस के साथ मु’ठभेड़ में नक्सली श्रवण दास घायल, अस्पताल में भर्ती

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.