आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग
जनगणना 2027 के प्रपत्र में धर्म के कॉलम में ‘आदिवासी धर्म’ के लिए अलग विकल्प शामिल करने की मांग उठी है. आदिवासी जन परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे को संसद में उठाने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से कहा कि देश के आदिवासी समुदायों की धार्मिक पहचान, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक विशिष्टता को जनगणना में दर्ज करने के लिए धर्म के कॉलम में ‘आदिवासी धर्म’ का अलग विकल्प होना चाहिए. परिषद का कहना है कि इससे आदिवासी समाज को अपनी धार्मिक पहचान जनगणना में दर्ज कराने का अवसर … Read More