हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंड की खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया. वहीं विधायक कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “एशियन गेम्स में झारखंड की बेटियों का यह शानदार … Read More