AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

टीम जोहार लाइव झारखंड में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) की जमीनी स्थिति जानने के लिए जोहार लाइव की टीम ने पिछले दिनों में सात जनजातीय समुदायों की बस्तियों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझा. लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के ग्वालाखाड़ और ढोढ़ी कोना गांव, मनिका प्रखंड के तेहराई गांव, बालूमाथ प्रखंड की झाबर बिरहोर बस्ती और दाउना गांव में बिरजिया समुदाय की समस्याएं सामने आईं. वहीं, संताल परगना के पहाड़िया बहुल इलाकों में भी लोगों की स्थिति को समझने की कोशिश की गई. ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पहचान, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, आवास और … Read More

अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

रिपोर्ट – कनिका राणा/वसीम अख्तर फोटो – रुस्तम खलखो सरकारी राशन न मिले तो खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका आदिम जनजाति समुदाय शायद पूरी तरह खत्म होने को तैयार हो जाए. इस राशन को पाने के लिए हर महीने सर पर 33 किलो चावल के लिए ढ़ाई घंटे पहाड़ की चढ़ाई और फिर उतराई. एक गांव से दूसरे गांव और फिर नजदीकी बाजार जाने के लिए हर बार नदी पार करने की नौबत. तिस पर अगर बरसात आ जाए, तो पूरे दो महीने का अघोषित लॉकडाउन. जीवन जीने के लिए शहर और दूसरे राज्यों का सहारा. अगर बीमार … Read More

अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

रिपोर्ट – कनिका राणा/वसीम अख्तर फोटो – रुस्तम खलखो हाईवे बस्ती के ठीक बगल से गुजरता है और कोयले की खदान महज 14 किलोमीटर दूर है, फिर भी लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड की झाबर बस्ती में रह रहे बिरहोर परिवारों के पास न पीने का पानी है, न बच्चों के लिए स्कूल और न ही काम. हालात ये हैं कि कमाने के लिए बस्ती के लोग बिहार के ईंट-भट्ठों तक जाते हैं और बच्चे भी उनके साथ चले जाते हैं. अंतिम आदिवासी श्रृंखला के चौथे हिस्से में आज बात आदिम जनजाति बिरहोर की. बिरहोर का मतलब है जंगल का … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More